रायबरेली-कार्तिक पूर्णिमा मेला तीसरे दिन गंगा स्नान, दर्शन कर.गोकना घाट पर लाखों श्रद्धालुओं ने पतित पावनी गंगा में लगाई डुबकी

रायबरेली-कार्तिक पूर्णिमा मेला तीसरे दिन गंगा स्नान, दर्शन कर.गोकना घाट पर लाखों श्रद्धालुओं ने पतित पावनी गंगा में लगाई डुबकी

-:विज्ञापन:-


रिपोर्ट-सागर तिवारी




ऊंचाहार-रायबरेली- कार्तिक पूर्णिमा मेला तीसरे दिन गंगा स्नान, दर्शन एवं हटिया मेला गोकना घाट पर लाखों श्रद्धालुओं ने पतित पावनी गंगा में डुबकी लगाई। बाद में लोगों ने घाट पर आयोजित हटिया मेला का आनंद उठाया। प्रातः 4:00 बजे  से हर हर गंगे के जयकारों व घन्टा घड़ियाल की ध्वनि से गुंजायमान रहे। श्रद्धालुओं ने मां गंगा गोकर्ण जन कल्याण सेवा समिति द्वारा आयोजित कार्तिक


 पूर्णिमा मेला के समापन की शाम मातंग योग प्रतिपदा दिवस  के शुभ अवसर पर अभिलाष चंद्र कौशल क्षेत्रीय मंत्री भाजपा ओबीसी मोर्चा ने गंगा महाआरती दीपदान कर लोक  कल्याण की कामना की। समिति के सचिव पंडित जितेंद्र द्विवेदी ने बताया की कार्तिक पूर्णिमा स्नान मेला के तीसरे दिन प्रातः 4 बजे से  प्रारंभ हो गया था जिसमें 3 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने स्नान, दर्शन कर मां गंगा सहित मंदिरों में पूजा अर्चना की। गोकना घाट पर लगे विशाल हटिया मेला का आनंद लिया। जिसमें झूला, चाट की दुकाने, महिलाओं हेतु सौंदर्य सामग्री की दुकाने घरेलू  सामान की दुकाने, और जलेबी की दुकाने लोगों के मुख्य आकाश आकर्षण केंद्र रहे। उसके बाद सूर्यास्त के पूर्व मेले का समापन हुआ।  आयोजित मेलों में जमकर खरीदारी की। मिठाई, चाट व महिलाओं के प्रसाधन सामग्री की दुकानों पर भारी भीड़ रही। बच्चों व महिलाओं ने चाट, जलेबी का लुफ्त लिया। मेले में लगे झूले बच्चों के आकर्षण का केंद्र रहे। घाट पर स्नानार्थियों को किसी संभावित खतरे के मद्देनजर नाव, नाविक व गोताखोरों की तैनाती रही। मेला में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस की गश्त जारी रही। मेला समापन के अवसर पर अभिलाषचंद्र कौशल समाजसेवी एवं मंत्री पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ अवध क्षेत्र भाजपा, लोकेंद्र सिंह वरिष्ठ उप निरीक्षक ऊंचाहार, सचिन शर्मा उप निरीक्षक,राजस्व निरीक्षक राम प्रकाश त्रिपाठी हरिनारायण सिंह एडियो आईएसबी , डॉ मनोज शुक्ला सीएससी अधीक्षक यूऊंचाहार,डॉक्टर शिव त्रिपाठी, डॉक्टर हिमांशु त्रिपाठी, अर्पित द्विद्वेदी रामकुमार निषाद अमित निषाद फूलचंद निषाद सहित आने को लोग मौजूद रहे।