ऊँचाहार: समाजसेवी पप्पू मिश्रा ने जरूरतमंद महिलाओं को बांटी साड़ियाँ, बुजुर्गों का किया सम्मान,,,,

ऊँचाहार: समाजसेवी पप्पू मिश्रा ने जरूरतमंद महिलाओं को बांटी साड़ियाँ, बुजुर्गों का किया सम्मान,,,,

-:विज्ञापन:-




    रिपोर्ट-सागर तिवारी 


ऊँचाहार, रायबरेली।
समाजसेवा की भावना जब संकल्प बन जाती है, तो वह नर सेवा को ही नारायण सेवा मानने लगती है। रायबरेली जिले के ऊँचाहार क्षेत्र के पुरवारा ग्राम सभा के पूरे चरई गाँव में रविवार को कुछ ऐसा ही नजारा देखने को मिला। यहाँ के वरिष्ठ समाजसेवी पप्पू मिश्रा ने एक विशेष अभियान चलाकर गाँव की गरीब, आर्थिक रूप से कमजोर, बुजुर्ग और दिव्यांग महिलाओं को साड़ियाँ वितरित कीं।
इस कार्यक्रम का उद्देश्य केवल सहायता करना ही नहीं, बल्कि समाज के अनुभवी लोगों के प्रति कृतज्ञता प्रकट करना भी था। इसी कड़ी में उन्होंने गाँव के बुजुर्गों, युवाओं और अन्य सम्मानित नागरिकों को अंगवस्त्र भेंट कर उनका अभिनंदन किया।
निरंतर जारी है सेवा का संकल्प
पप्पू मिश्रा ने बताया कि यह कोई एकलौता आयोजन नहीं है, बल्कि वह बीते महीने के प्रत्येक रविवार को इस तरह के सेवा कार्यक्रम आयोजित कर रहे हैं। उनके अनुसार:
यह अभियान अब तक पूरे पाण्डेय, पूरे गुरु दयाल, पूरे कुर्मिन में चलाया जा चुका है। और इस रविवार को पूरे चरई जैसे गाँवों में सांडी वितरण किया!उनका लक्ष्य क्षेत्र के हर जरूरतमंद तक मदद पहुँचाना है।इन सहयोगियों का रहा साथ इस पुनीत कार्य में गाँव के कई गणमान्य व्यक्तियों ने कंधे से कंधा मिलाकर साथ दिया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से जयकरन लोधी, कमलेश लोधी, रामनरेश, कंधई, राजकुमार, गोबर्धन, नन्द किशोर, इन्द्रेश, श्याम लाल और रामआसरे सहित भारी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे। ग्रामीणों ने पप्पू मिश्रा के इस मानवीय प्रयास की सराहना करते हुए इसे क्षेत्र के लिए एक सकारात्मक पहल बताया।