जापान के पूर्व PM शिंजो आबे का निधन, PM मोदी ने सम्मान स्वरुप की 1 दिन के राष्ट्रीय शोक की घोषणा…

जापान के पूर्व PM शिंजो आबे का निधन, PM मोदी ने सम्मान स्वरुप की 1 दिन के राष्ट्रीय शोक की घोषणा…

-:विज्ञापन:-

रिपोर्ट-रोहित मिश्रा

मो-7618996633

शुक्रवार को जापान से एक दुखद खबर सामने आई. जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे की हत्या कर दी गई. दरअसल, पूर्व पीएम शिंजो आबे जापान के पश्चिमी शहर नारा में एक सभा को संबोधित कर रहे थे. इसी दौरान उनपर एक संदिग्ध व्यक्ति ने फायरिंग कर दी. इस हमले में जापान के पूर्व पीएम शिंजो आबे को सीने में गोली लगी.

इसी दौरान उन्हें दिल का दौरा पड़ा. आनन-फानन में घायल पूर्व पीएम आबे को अस्पताल ले जाया गया जहां उन्हें बचाने की भरसक कोशिश की गई लेकिन उनकी जान ना बच सकी. अंत में जीवन और मौत से जूझते हुए जापान के पूर्व पीएम शिंजो आबे ने अंतिम सांस ली. बहरहाल, जापान की प्रसिद्ध समाचार संस्था NHK ने पुष्टि की कि पूर्व पीएम आबे के हत्यारे को उनके सुरक्षाकर्मियों ने तत्काल कड़ी मशक्कत से गिरफ्तार कर लिया.

जापान के पूर्व पीएम की दुखद हत्या से उनकी सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठना शुरू हो गया है. सवाल है कि, आखिर आबे की सुरक्षा में इतनी बड़ी चूंक कैसे हुई? शुक्रवार को वो जापान के नारा शहर में एक चुनावी जनसभा को संबोधित कर रहे थे, क्या इस दौरान सुरक्षा कारणों की अनदेखी की गई, यह भी एक सबसे बड़ा सवाल है.

शिंजो आबे की दुनियाभर में बेहतरीन साख रही. दूसरे विश्व युद्ध के बाद जापान के वो बेमिसाल प्रधानमंत्री थे. शिंजो आबे का दर्जा दुनिया में अच्छे नेता का था. भारत के साथ उनके आत्मीय संबंध थे. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उनके दुखद निधन पर ट्वीट कर लिखा “पूर्व प्रधान मंत्री अबे शिंजो के प्रति हमारे गहरे सम्मान के प्रतीक के रूप में, 9 जुलाई 2022 को एक दिन का राष्ट्रीय शोक मनाया जाएगा.”