रायबरेली-जिला कार्यकारिणी के मन मुताबिक आदेश को लेकर सफाई कर्मियों ने आक्रोश जाहिर कर की नारेबाजी

रायबरेली-जिला कार्यकारिणी के मन मुताबिक आदेश को लेकर सफाई कर्मियों ने आक्रोश जाहिर कर की नारेबाजी

-:विज्ञापन:-



जब तक कार्यकारिणी का निर्वाचन नहीं होता संपन्न, तब तक नीरज ही रहेंगे हमारे अध्यक्ष: सफाई कर्मचारी


रिपोर्ट:- ऋषि मिश्रा
मो०न०:-9935593647


बछरावा रायबरेली। शनिवार को विकासखंड परिसर के सभागार में सफाई कर्मचारियों की एक बैठक संगठन के ब्लॉक अध्यक्ष नीरज चौरसिया की अध्यक्षता में संपन्न हुई। इस बैठक में मौजूद सफाई कर्मचारियों ने पूर्व के दिनों में जनपद की कार्यकारिणी के द्वारा बिना चुनाव कराए ब्लॉक में कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किए जाने को लेकर अपना विरोध प्रदर्शन शपथ पत्र एवं आक्रोशित नारेबाजी के माध्यम से जाहिर किया है। बैठक में मौजूद सफाई कर्मचारी राजेश कुमार, रामकरण, श्यामलाल, रामलखन, अजय कुमार, सुजीत साहू, जय नारायण, माला, राजू, रामहेत, बिट्टो देवी, रामप्यारी, सुनील कुमार, मालती देवी, सुनीता देवी, गीता देवी, सतीश कुमार, गंगाराम, मुकेश कुमार, अजय कुमार, शांति, सुदेश कुमार, राजेश कुमार, कामता प्रसाद, आशा देवी, माधुरी, सुरेंद्र कुमार, अनिल कुमार, महेश प्रसाद, रामकिशोर, नवमी लाल, बाबादीन, रामकुमार, रामलाल, विनोद कुमार, अनिल कुमार, अमित कुमार, मुन्नी देवी, संकठा प्रसाद, रमेश कुमार, शिवकुमार, फूलदुलारी, कन्हैयालाल, सत्यनारायण, चंद्रिका प्रसाद, गायत्री देवी आदि सफाई कर्मचारियों ने जिलाअध्यक्ष/मंत्री पंचायती राज ग्रामीण सफाई कर्मचारी संघ रायबरेली, खंड विकास अधिकारी बछरावां, जिला पंचायत राज अधिकारी रायबरेली, प्रदेश अध्यक्ष/मंत्री पंचायती राज ग्रामीण सफाई कर्मचारी संघ उत्तर प्रदेश को शपथ पत्र देते हुए जिला कार्यकारिणी के मन मुताबिक आदेश पर अपना आक्रोश जाहिर करते हुए नारेबाजी की है और उक्त सफाई कर्मियों का कहना है कि जिला कार्यकारिणी के द्वारा जो भी आदेश जारी किया गया है, वह सर्वथा गलत प्रतीत होता है। हम सभी का यह कहना है कि विकासखंड बछरावां संगठन में ब्लॉक अध्यक्ष/ ब्लॉक कार्यकारिणी का निर्वाचन जब तक संपन्न नहीं हो जाता है, तब तक नीरज कुमार चौरसिया (ब्लॉक अध्यक्ष विकासखंड बछरावां) को ही हम सब अपना कार्यवाहक ब्लॉक अध्यक्ष स्वीकार करेंगे। इस मौके पर विकासखंड के समस्त सफाई कर्मचारी उपस्थित रहे।