रायबरेली -मानसिक रूप से अस्वस्थ व्यक्ति को परिजनों को सकुशल किया गया सुपुर्द

रायबरेली -मानसिक रूप से अस्वस्थ व्यक्ति को परिजनों को सकुशल किया गया सुपुर्द

-:विज्ञापन:-


रिपोर्ट:- ऋषि मिश्रा
मो०न०:-9935593647


बछरावां रायबरेली। दिनांक 30 जनवरी 2026 को डायल 112 पीआरबी थाना बछरावां को क्षेत्र अंतर्गत गस्त के दौरान एक 60 वर्षीय मानसिक रूप से अस्वस्थ व्यक्ति एकांत अवस्था में घूमते हुए मिला। थाना बछरावां पुलिस द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए उक्त व्यक्ति को सकुशल थाना परिसर लाया गया। पूछताछ के दौरान उन्होंने अपना नाम प्रदीप कुमार पुत्र बनारसी प्रसाद निवासी हिरमिया थाना रोसड़ा जनपद समस्तीपुर राज्य बिहार बताया। पुलिस द्वारा तत्परता से उनके परिजनों से संपर्क स्थापित किया गया। परिजनों द्वारा बताया गया कि उनकी मानसिक स्थिति सामान्य नहीं है तथा वह बिना किसी को बताए घर से निकल गए थे। परिजनों को थाना उपस्थित होने हेतु अवगत कराया गया। थाना बछरावां पुलिस द्वारा उक्त व्यक्ति को उक्त परिसर पर उसके खान-पान एवं विश्राम के समुचित व्यवस्था की गई। दिनांक 1 फरवरी 2026 को प्रदीप कुमार की पत्नी नीलम देवी एवं अन्य परिजन थाने पर उपस्थित हुए। परिजनों द्वारा पहचान की पुष्टि किए जाने के उपरांत प्रदीप कुमार को सकुशल उनके परिजनों को सुपुर्द किया गया। परिजनों द्वारा थाना बछरावां पुलिस की तत्परता, मानवीय संवेदनशीलता एवं सराहनीय कार्यवाही के लिए आभार व्यक्त किया गया है।