रायबरेली-ऊंचाहार: लखनऊ-प्रयागराज हाईवे पर अज्ञात वाहन ने बुजुर्ग महिला को रौंदा,मौत

रायबरेली-ऊंचाहार: लखनऊ-प्रयागराज हाईवे पर अज्ञात वाहन ने बुजुर्ग महिला को रौंदा,मौत

-:विज्ञापन:-

रिपोर्ट- सागर तिवारी

ऊंचाहार (रायबरेली) कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत लखनऊ-प्रयागराज राजमार्ग पर एक बार फिर तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला है। शुक्रवार को बाबा का पुरवा इटौरा बुजुर्ग गांव के पास एक अज्ञात वाहन की टक्कर से 65 वर्षीय बुजुर्ग महिला की दर्दनाक मौत हो गई। इस हादसे के बाद से पीड़ित परिवार में कोहराम मचा हुआ है।प्राप्त जानकारी के अनुसार, मृतका की पहचान चौबेपुर गांव की निवासी शिवदेवी (65 वर्ष), पत्नी अमर बहादुर के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि शिवदेवी किसी काम से लखनऊ-प्रयागराज राजमार्ग पार कर रही थीं। इसी दौरान एक अज्ञात तेज रफ्तार वाहन ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि महिला सड़क पर ही लहूलुहान होकर गिर पड़ीं। दुर्घटना को अंजाम देने के बाद चालक वाहन लेकर मौके से फरार हो गया।स्थानीय लोगों और राहगीरों ने तुरंत घटना की सूचना पुलिस को दी और घायल महिला को आनन-फानन में जगतपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) पहुंचाया। हालांकि, अस्पताल पहुंचने पर चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। डॉक्टरों के अनुसार, अत्यधिक चोट लगने के कारण अस्पताल लाने से पहले ही उनकी सांसें थम चुकी थीं।
घटना की जानकारी मिलते ही कोतवाली पुलिस सक्रिय हो गई। कोतवाली प्रभारी अजय कुमार राय ने बताया कि शुक्रवार सुबह करीब 9 बजे पुलिस को हादसे की सूचना मिली। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। उन्होंने बताया कि टक्कर मारने वाले अज्ञात वाहन की तलाश की जा रही है