रायबरेली-मतदाता और निर्वाचन अधिकारी के बीच गरमा-गरम बहस का वीडियो सोशल मीडिया पर हुआ वायरल

रायबरेली-मतदाता और निर्वाचन अधिकारी के बीच गरमा-गरम बहस का वीडियो सोशल मीडिया पर हुआ वायरल

-:विज्ञापन:-


जरूरी कागजों की जानकारी लेने के दौरान निर्वाचन अधिकारी द्वारा मतदाता को दिक्कत में पड़ जाने की दी जा रही चेतावनी


रिपोर्ट:- ऋषि मिश्रा
मो०न०:-9935593647


बछरावां रायबरेली। विकासखंड क्षेत्र के अंतर्गत एक पंचायत भवन के प्रांगण में भारत निर्वाचन आयोग द्वारा चलाए जा रहे विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण अभियान (एसआईआर) के अंतर्गत दावे एवं आपत्तियों के लिए मतदाताओं को जारी नोटिस के संबंध में एक मतदाता के द्वारा निर्वाचन अधिकारी से जानकारी लेने के दौरान  मतदाता और निर्वाचन अधिकारी के बीच हुई गरमा-गरम बहस का वीडियो बड़ी तेजी के साथ सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। वायरल वीडियो के विषय में जब अत्यधिक पड़ताल की गई तो पता चला कि यह वायरल वीडियो विकास क्षेत्र के अंतर्गत रानीखेड़ा ग्राम सभा के पंचायत भवन प्रांगण का है, जो बीते 5 फरवरी दिन गुरुवार का बताया जा रहा है। वायरल वीडियो में साफ तौर पर देखा एवं सुना जा सकता है कि, उक्त ग्राम सभा में निर्वाचन अधिकारी के रूप में तैनात आईएसबी एडीओ बछरावां हरीकरण सिंह एवं एक मतदाता के बीच उक्त अभियान के अंतर्गत जरूरी कागजों को लेकर कुछ गरमा-गरम बहस होती हुई दिखाई दे रही है। वहीं बहस को रुकवाने के लिए कुछ लोग मौके पर भी टीका टिप्पणी करते हुए नजर आ रहे हैं। बहस अत्यधिक बढ़ती गई और बहस के दौरान उक्त निर्वाचन अधिकारी हरीकरण सिंह के द्वारा उक्त मतदाता को दिक्कत में पड़ जाने की चेतावनी एवं धमकी दी जा रही है। साथ ही साथ उक्त मतदाता के द्वारा यह भी कहा जा रहा है कि मैं सुबह से यहां पर खड़ा हूं आप मुझे क्यों नहीं बताते कि आपको क्या-क्या कागजात चाहिए। वही वीडियो वायरल करने वाले व्यक्ति के द्वारा यह भी जानकारी दी गई है कि उक्त निर्वाचन अधिकारी को विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण अभियान के विषय में अत्यधिक जानकारी नहीं है, जिसके कारण वह गांव के मतदाताओं को अपूर्ण जानकारी के साथ-साथ भ्रमित एवं उनसे बहस के दौरान उन्हें धमकी व चेतावनी देते हुए नजर आ रहे हैं। फिलहाल वीडियो वायरल होने के पश्चात चर्चा का विषय बना हुआ है, और क्षेत्रीय लोग उक्त वायरल वीडियो पर तरह-बेतरह की प्रतिक्रियाएं देते हुए नजर आ रहे हैं।