रायबरेली में सैकड़ों की संख्या में आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों का प्रदर्शन

रायबरेली में सैकड़ों की संख्या में आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों का प्रदर्शन
रायबरेली में सैकड़ों की संख्या में आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों का प्रदर्शन

-:विज्ञापन:-

रिपोर्ट-ओम द्विवेदी(बाबा)
मो-8573856824


रायबरेली में बुधवार को सैकड़ों की संख्या में आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों ने अपनी विभिन्न मांगों को लेकर जोरदार प्रदर्शन किया। आंगनबाड़ी जिला संयुक्त मोर्चा के बैनर तले आयोजित इस प्रदर्शन में कार्यकत्रियों ने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए आक्रोश जताया।
प्रदर्शनकारी आंगनबाड़ी कार्यकत्रियां 10 सूत्री मांगों को लेकर सड़क पर उतरीं। इनमें मानदेय बढ़ाने, नियमित वेतन व्यवस्था लागू करने, सेवानिवृत्ति लाभ देने, सामाजिक सुरक्षा सुनिश्चित करने सहित अन्य प्रमुख मांगें शामिल रहीं। कार्यकत्रियों ने हाथों में तख्तियां लेकर अपनी मांगों को प्रमुखता से उठाया।
शहर स्थित विकास भवन परिसर में आयोजित इस प्रदर्शन के दौरान वक्ताओं ने कहा कि आंगनबाड़ी कार्यकत्रियां वर्षों से कम मानदेय में महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभा रही हैं, इसके बावजूद सरकार उनकी समस्याओं पर ध्यान नहीं दे रही है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि जल्द ही मांगों पर सकारात्मक निर्णय नहीं लिया गया तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।