रायबरेली:शंकुश कैंसर हॉस्पिटल द्वारा एक विशेष स्वास्थ्य वार्ता एवं कैंसर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन,,,

रायबरेली:शंकुश कैंसर हॉस्पिटल द्वारा एक विशेष स्वास्थ्य वार्ता एवं कैंसर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन,,,

-:विज्ञापन:-


   रिपोर्ट-सागर तिवारी




 ऊँचाहार/रायबरेली: महात्मा इंटर कॉलेज, गंगौली में शनिवार को शंकुश कैंसर हॉस्पिटल, रायबरेली द्वारा एक विशेष 'स्वास्थ्य वार्ता एवं कैंसर जागरूकता' कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य युवा पीढ़ी को कैंसर के लक्षणों और उसके बचाव के प्रति जागरूक करना था।
कार्यक्रम में मुँह एवं गले के कैंसर रोग विशेषज्ञ डॉ.
समीक्षा मिश्रा मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित थीं। उन्होंने हाईस्कूल और इंटरमीडिएट के लगभग 180 छात्र-छात्राओं से सीधा संवाद किया। डॉ. मिश्रा ने बताया कि वर्तमान में जागरूकता की कमी कैंसर के बढ़ते मामलों का एक प्रमुख कारण है।डॉ. मिश्रा ने छात्रों को महत्वपूर्ण जानकारी देते हुए कहा कि यदि अनुशासित और स्वस्थ जीवनशैली अपनाई जाए, तो लगभग 50 प्रतिशत कैंसर के मामलों को होने से पहले ही रोका जा सकता है।
उन्होंने छात्रों को 'देश का भविष्य' बताते हुए प्रेरित किया कि वे स्वयं जागरूक बनें और अपने परिवार व समाज को भी इस बीमारी के शुरुआती लक्षणों के बारे में शिक्षित करें। डॉ. मिश्रा ने जोर दिया कि सही समय पर जानकारी ही कैंसर के खिलाफ सबसे बड़ा हथियार है।इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य श्री हरकिशोर अग्रहरि, कार्यालय प्रमुख राम सिंह, नेपाल सिंह, रामराज यादव, शिवराज यादव, रमेश यादव, दिनेश शुक्ला, कमलेश यादव और उमा द्विवेदी सहित कई गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे। शंकुश कैंसर हॉस्पिटल के जनसंपर्क अधिकारी सूरज कुमार सिंह ने कार्यक्रम के सफल संचालन में विशेष योगदान दिया।कार्यक्रम के अंत में आयुष्मान भारत योजना के तहत निःशुल्क इलाज की सुविधाओं के बारे में भी जानकारी साझा की गई।