रायबरेली-ऊंचाहार:गलत तथ्यों के आधार पर हासिल कर ली जमीन,तहसील ने शुरू की कार्रवाई,,

रायबरेली-ऊंचाहार:गलत तथ्यों के आधार पर हासिल कर ली जमीन,तहसील ने शुरू की कार्रवाई,,

-:विज्ञापन:-


     
    रिपोर्ट-सागर तिवारी 



ऊंचाहार , रायबरेली । गलत तथ्यों का आधार पर सरकारी जमीन कब्जाने के मामले में तहसील ने कार्रवाई शुरू की है । तहसीलदार न्यायालय ने तीन कब्जेदारों को नोटिस जारी किया है ।
     मामला क्षेत्र के कबीर बाबा चौराहा मजरे खोजनपुर गांव का है । इस गांव की राजमार्ग से जुड़ी बेस कीमती जमीन पर कुछ साल पहले तीन लोगों ने बंजर जमीन के क्रय कर लिया। फिर कब्जा कर लिया था । यही नहीं इन लोगों ने भूमि पर निर्माण भी शुरू कर दिया । इस बीच तहसील प्रशासन को इस गोरख धंधे की खबर लगी तो उनके दावे को खारिज करके भूमि को खाली करने का निर्देश दिया था । इसके बावजूद अवैध रूप से कब्जा करने वाले नरेंद्र कुशवाहा , मोनू कौशल और मुन्ना मौर्य ने कब्जा नहीं हटाया था । अब इस मामले में तहसीलदार न्यायालय ने अवैध कब्जा हटाने की कार्रवाई धारा 67 की कार्यवाही की है। तहसीलदार न्यायालय ने तीनों अवैध कब्जेदारों को नोटिस जारी करके हुए जवाब तलब किया है । तहसीलदार आकांक्षा दीक्षित ने बताया कि यदि कब्जेदारों ने खुद कब्जा नहीं हटाया तो जुर्माने के साथ  ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की जाएगी ।