रायबरेली-अस्पताल में चार दिन जिंदगी और मौत से जूझने के बाद युवक की हुई मृत्यु

रायबरेली-अस्पताल में चार दिन जिंदगी और मौत से जूझने के बाद युवक की हुई मृत्यु

-:विज्ञापन:-



गुरुवार को पंखे से फ़ासी लगाकर आत्महत्या का किया था प्रयास


रिपोर्ट:- ऋषि मिश्रा
मो०न०:-9935593647


बछरावां रायबरेली। थाना क्षेत्र की चौकी थुलेडी अंतर्गत राघवपुर गांव में बीते गुरुवार की दोपहर किसी बात से नाराज युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या करने का प्रयास किया था। गम्भीर हालत मे परिजनों द्वारा उसे इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया था। जहां चार दिन जिंदगी और मौत से जूझने के उपरांत लखनऊ के अस्पताल में युवक की मौत हो गई। बता दें उक्त युवक राहुल कुमार पुत्र दिलीप कुमार उम्र 26 वर्ष निवासी राघवपुर ने बीते गुरुवार को किसी बात से नाराज होकर अपने कमरे के अंदर पंखे में फांसी के फंदे से लटककर आत्महत्या करने का प्रयास किया था, दम घुटने लगा तो उसकी चीख पुकार सुनकर परिजन एवं आस पड़ोस के लोग मौके पर पहुंचे और अंदर से बंद दरवाजे को किसी तरह तोड़कर युवक को फांसी के फंदे से नीचे उतार कर तत्काल उनके द्वारा निजी वाहन से गंभीर हालत में उसे इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बछरावां फिर जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया था। जिला अस्पताल के चिकित्सकों ने उसे लखनऊ ट्रामा सेंटर रेफर किया, जहां चार दिन जिंदगी और मौत से जूझने के बाद रविवार दोपहर 12 के करीब उसकी मौत हो गई। मौत खबर लगते ही परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।