रायबरेली - बसंत पंचमी पर्व पर पीएम जवाहर नवोदय विद्यालय में यज्ञ-हवन पूजन विधिवत संपन्न

रायबरेली - बसंत पंचमी पर्व पर पीएम जवाहर नवोदय विद्यालय में यज्ञ-हवन पूजन विधिवत संपन्न

-:विज्ञापन:-

ब्यूरो - 

रायबरेली- पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय रायबरेली में वसंत पंचमी का पावन पर्व श्रद्धा, आस्था एवं सांस्कृतिक गरिमा के साथ हर्षोल्लासपूर्वक मनाया गया। इस अवसर पर विद्यालय परिसर में यज्ञ–हवन का आयोजन कर माँ सरस्वती का विधिवत पूजन संपन्न हुआ।कार्यक्रम में विद्यालय के प्राचार्य डॉ. एस. पी. त्रिपाठी एवं उपप्राचार्य डॉ. यज्ञनाथ मिश्रा के नेतृत्व में समस्त शिक्षकगण, कर्मचारी एवं विद्यार्थियों ने सामूहिक रूप से हवन–पूजन में सहभागिता की। मंत्रोच्चार एवं वैदिक वातावरण के बीच सभी ने ज्ञान, सद्बुद्धि एवं शैक्षणिक सफलता की कामना की।इस अवसर पर उपप्राचार्य विनीत कुमार पाठक,  शफक शमसी, वरिष्ठ शिक्षक ओ. पी. सिंह, एम. एन. तिवारी, मनोज पांडेय, दिनेश दुबे, पी. के. श्रीवास्तव, शिवम अवस्थी, धीरज प्रताप सिंह, अभय त्रिपाठी जागृति शुक्ला शशि सिंह सीमा सिंह विजय प्रकाश, ए. पी. मिश्रा, रघुवीर मिश्रा, अभिषेक श्रीवास्तव, सत्यपाल एवं विश्वनाथ पांडेय अवनीश सिंह सहित अन्य शिक्षकगण उपस्थित रहे। प्राचार्य डॉ. एस. पी. त्रिपाठी ने अपने संबोधन में वसंत पंचमी के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि यह पर्व ज्ञान, सृजनशीलता और सकारात्मक ऊर्जा का प्रतीक है। इस प्रकार के आयोजनों से विद्यार्थियों में सांस्कृतिक मूल्यों, नैतिकता एवं अनुशासन का विकास होता है।कार्यक्रम का समापन प्रसाद वितरण एवं सामूहिक शुभकामनाओं के साथ हुआ। उपप्राचार्य डॉ. यज्ञनाथ मिश्रा ने भी सभी विद्यार्थियों एवं शिक्षकों को वसंत पंचमी की हार्दिक शुभकामनाएँ प्रदान कीं।