रायबरेली-फांसी लगाकर युवक ने किया आत्महत्या का प्रयास, हालत गंभीर

रायबरेली-फांसी लगाकर युवक ने किया आत्महत्या का प्रयास, हालत गंभीर

-:विज्ञापन:-



रिपोर्ट:- ऋषि मिश्रा
मो०न०:-9935593647


बछरावां रायबरेली। थाना क्षेत्र के अंतर्गत मदाखेड़ा गांव में शनिवार की सुबह एक युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या का प्रयास किया। इसी दौरान घरवाले जान गए और उसको फांसी के फंदे से नीचे उतारकर इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। हालत गंभीर होने के कारण चिकित्सक ने उसे प्राथमिक इलाज के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया है। विदित हो कि थाना क्षेत्र के मदाखेड़ा गांव का रहने वाला महेश 32 वर्ष पुत्र निर्मल ने किसी बात से नाराज होकर शनिवार की सुबह घर के पीछे पेड़ पर रस्सी के सहारे फांसी लगाकर आत्महत्या करने का प्रयास किया। इसी दौरान घरवाले जान गए और घर के पीछे पहुंचे। तत्काल उसे फांसी के फंदे से नीचे उतारा गया। उसकी हालत गंभीर होने पर उसे परिजनों के द्वारा बछरावां सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। जहाँ प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टर अभय ने उसे गंभीर हालत में जिला अस्पताल रेफर कर दिया है।