रायबरेली-वृद्ध महिला से दुष्कर्म का मामला आया सामने, लोगो में आक्रोश

रायबरेली-वृद्ध महिला से दुष्कर्म का मामला आया सामने, लोगो में आक्रोश

-:विज्ञापन:-




लालगंज रायबरेली। जनपद के लालगंज थाना क्षेत्र से मानवता को शर्मसार कर देने वाली एक घटना सामने आई है। जब घर से बाहर शौच के लिए गई एक वृद्ध महिला के साथ अज्ञात व्यक्ति ने पहले बेरहमी से उसकी पिटाई की और फिर उसके साथ दुष्कर्म किया। घटना के बाद किसी तरह पीड़िता घर पहुंची और परिजनों को पूरी आपबीती बताई। परिजन तत्काल वृद्ध महिला को इलाज के लिए लालगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उसके शरीर पर गंभीर चोटों के निशान पाए। पीड़िता का प्राथमिक उपचार किया गया और उसकी हालत फिलहाल स्थिर बताई जा रही है। मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। लालगंज कोतवाली प्रभारी प्रमोद सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण कर जांच शुरू कर दी है। घटना के बाद से क्षेत्र के लोगो में भारी आक्रोश है। लोगों ने पुलिस से जल्द से जल्द आरोपित की गिरफ्तारी की मांग की है। पुलिस का कहना है कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है और जल्द ही खुलासा किया जाएगा।