रायबरेली-रील्स बनाने के चढ़े खुमार में युवा स्वयं की मौत को दे रहे हैं दावत

रायबरेली-रील्स बनाने के चढ़े खुमार में युवा स्वयं की मौत को दे रहे हैं दावत

-:विज्ञापन:-




रील्सबाजी के स्टंट का वीडियो सोशल मीडिया पर हुआ वायरल, बना चर्चा का विषय

रिपोर्ट:- ऋषि मिश्रा
मो०न०:-9935593647


बछरावां रायबरेली। थाना क्षेत्र के अंतर्गत सुदौली गांव के पास स्थित एक ईंट भट्ठे के प्रांगण का एक वीडियो बड़ी तेजी के साथ सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। जिसमें एक युवक रील्स बनाने के चक्कर में स्वयं की मौत को दावत देता हुआ नजर आ रहा है। जब वायरल वीडियो के विषय में अत्यधिक पड़ताल की गई तो पता चला यह वायरल वीडियो उक्त गांव की कुर्री रोड पर स्थित पंजाब ब्रिक फील्ड्स का है, जिसके प्रांगण में वर्ष 1996 में फिल्मी पर्दे पर प्रसारित हुई अजय देवगन की फिल्म दिलजले में मशहूर अदाकार अमरीश पुरी द्वारा  बोले गए एक डायलॉक से उक्त रील्स के वीडियो को बनाया गया है और उक्त युवक द्वारा अपने सोशल मीडिया फेसबुक अकाउंट से उस रील्स के वीडियो को एक दिन पूर्व वायरल भी किया गया। उक्त वायरल वीडियो में साफ तौर पर दिखाई दे रहा है कि युवक एक ट्रैक्टर ट्राली के आगे चल रहा है और ट्रैक्टर ट्राली बिना किसी चालक के वीडियो में चलती हुई दिखाई दे रही है। जो कहीं न कहीं युवाओं के अंदर रील्स बनाने के चढ़े खुमार में मौत को दावत देने के साथ पूर्ण रूप से युवक की लापरवाही को दर्शाती हुई नजर आ रही है। वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के पश्चात लोग उक्त रील्स पर अपनी तरह बेतरह की प्रतिक्रियाएं देते हुए नजर आ रहे हैं। लोगों का कहना है कि आजकल के युवा रील्स बनाने के चक्कर में अपनी जान स्वयं जोखिम में डालते हुए नजर आ रहे हैं। जिसका तरो ताजा नमूना उक्त वायरल वीडियो के माध्यम से देखा जा सकता है। फिलहाल वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के पश्चात चर्चा का विषय बना हुआ है।