रायबरेली-मामूली विवाद को लेकर दो पक्षों में खूनी संघर्ष, चार घायल

रायबरेली-मामूली विवाद को लेकर दो पक्षों में खूनी संघर्ष, चार घायल

-:विज्ञापन:-



रिपोर्ट:- ऋषि मिश्रा
मो०न०:-9935593647


बछरावां रायबरेली। थाना क्षेत्र के अंतर्गत रैन मजरे राजामऊ गांव में बीते मंगलवार की देर रात 9:00 बजे के आसपास मामूली विवाद को लेकर दो पक्षों में खूनी संघर्ष हो गया, जिसमें चार लोग घायल हुए हैं। जिन्हे इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार आपको बताते चले की घायल प्रथम पक्ष अयूब खान पुत्र आदिल खान उम्र 55 वर्ष, खुशबू खान पत्नी अब्दुल कयूम उम्र 26 वर्ष, राबिया बानो पत्नी अयूब खान उम्र 50 वर्ष निवासीगण रैन का अपने पड़ोसी मोहम्मद शमीम पुत्र मन्नू के साथ मामूली विवाद को लेकर मारपीट हो गई। जिसमें उक्त चारों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें सूचना पर पहुंची एंबुलेंस के द्वारा उनके परिजनों ने इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बछरावां पहुंचाया। जहां मौजूद चिकित्सक के द्वारा चारों लोगों का प्राथमिक उपचार करने के पश्चात उनकी हालत को गंभीर देखते हुए उन चारों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है। इस बाबत थाना प्रभारी श्याम कुमार पाल ने बताया कि घटना की जानकारी प्राप्त हुई है, तहरीर मिलने पर आगे की विधिक कार्यवाही की जाएगी।