रायबरेली:ऊंचाहार में स्कॉर्पियो सवार चोरों का आतंक, हार्डवेयर दुकान से हजारों का माल पार

रायबरेली:ऊंचाहार में स्कॉर्पियो सवार चोरों का आतंक, हार्डवेयर दुकान से हजारों का माल पार

-:विज्ञापन:-

रिपोर्ट- सागर तिवारी

 ऊंचाहार/रायबरेली- क्षेत्र में चोरों के हौसले इस कदर बुलंद हैं कि अब वे लक्जरी गाड़ियों से चोरी की वारदातों को अंजाम दे रहे हैं। कोतवाली क्षेत्र का है, खरौली रोड मास्टरगंज मजरे ऊंचाहार देहात स्थित एक हार्डवेयर की दुकान का है। जहां दो दिन पूर्व भोर में स्कॉर्पियो सवार चोरों ने धावा बोल दिया और दूकान से हार्डवेयर का सामान पार कर दिया।  पूरी घटना दुकान के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है, लेकिन बड़ी बात ये है कि दो दिन बीत जाने के बाद भी पुलिस के हाथ खाली हैं।दरअसल कस्बे के मास्टरगंज़ में खरौली रोड किनारे मोहल्ले के ही मोहम्मद वसीम ने गाजी ट्रेडर्स एंड हार्डवेयर’ के नाम से दूकान खोला है। उन्होंने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि वह अपने घर पर ही दुकान चलाते हैं। बुधवार को सुबह करीब 5:30 बजे एक सफेद रंग की स्कॉर्पियो उनकी दुकान के बाहर रुकी। गाड़ी से दो अज्ञात युवक उतरे और उन्होंने पहले दुकान के शटर और बेसमेंट का ताला तोड़ने की कोशिश की।
ताला न टूटने पर चोरों ने बाहर रखे सामान को निशाना बनाया। सीसीटीवी फुटेज में साफ देखा जा सकता है कि चोरों ने दुकान के बाहर करीब 50 पीस रखे लोहे के बड़े तसले और 3-4 बंडल सबमर्सिबल के पाइप  अपनी गाड़ी में लाद लिए और फरार हो गए।
शुक्रवार की शाम 5 बजे दुकान मालिक मो. वसीम ने अपना वीडियो बयान जारी करते हुए पुलिस की सुस्त कार्यशैली पर सवाल उठाए हैं। वसीम का कहना है कि घटना को दो दिन हो चुके हैं। उन्होंने कोतवाली में तहरीर और सबूत के तौर पर सीसीटीवी फुटेज भी दे दिया है, लेकिन अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है।
घटना का वीडियो और साक्ष्य होने के बावजूद दो दिनों तक कार्रवाई न होना पुलिसिया गश्त और सुरक्षा दावों की पोल खोलता है। स्थानीय व्यापारियों में इस घटना को लेकर डर और रोष का माहौल है। पीड़ित ने उच्च अधिकारियों से न्याय और चोरों की जल्द गिरफ्तारी की गुहार लगाई है।कोतवाल अजय कुमार राय ने बताया कि मामले जांच करवाकर आवश्यक कार्रवाई की जायेगी।