रायबरेली-चचेरी बहन से हुए विवाद को लेकर किशोर ने किया आत्महत्या का प्रयास, हालत गंभीर

रायबरेली-चचेरी बहन से हुए विवाद को लेकर किशोर ने किया आत्महत्या का प्रयास, हालत गंभीर

-:विज्ञापन:-



रिपोर्ट:- ऋषि मिश्रा
मो०न०:-9935593647


बछरावां रायबरेली। थाना क्षेत्र निगोहा के अंतर्गत राजाराम खेड़ा मजरे पुरहिया गांव निवासी एक किशोर ने तब आत्महत्या करने का प्रयास किया, जब उसका उसकी चचेरी बहन से किसी बात को लेकर मामूली विवाद हो गया। गंभीर अवस्था में किशोर को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार गंभीर किशोर संदीप पुत्र रामशरण उम्र 17 वर्ष निवासी राजारामखेड़ा मजरे पुरहिया थाना निगोहा का मंगलवार देर की रात 9:00 बजे के उसकी चचेरी बहन से किसी बात को लेकर मामूली विवाद हो गया। जिससे आहत होकर उक्त किशोर ने अपने घर के कमरे की छत में लटक रहे पंखे में अगौछे के सहारे फांसी लगाकर आत्महत्या करने का प्रयास किया। युवक लगभग घटना को अंजाम दे चुका था कि तभी परिजन मौके पर पहुंच गए और उसे फांसी के फंदे से नीचे उतारकर गंभीर हालत में निजी वाहन की सहायता से इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बछरावां पहुंचाया। जहां मौजूद चिकित्सक के द्वारा प्राथमिक उपचार करने के पश्चात उक्त किशोर संदीप की हालत को नाजुक देखते हुए उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है।