रायबरेली-खून से लतपथ मिला वृद्ध का शव, पुलिस जाँच में जुटीं

रायबरेली-खून से लतपथ मिला वृद्ध का शव, पुलिस जाँच में जुटीं

-:विज्ञापन:-



रिपोर्ट:- ऋषि मिश्रा
मो०न०:-9935593647


लालगंज-रायबरेली। जंगल में एक वृद्ध का शव संदिग्ध परिस्थितियों में पड़ा मिला। चेहरे पर खून देख ग्रामीणों ने तेंदुए द्वारा हमला कर हत्या किए जाने की आशंका जताई। तेंदुए का नाम सुनते ही ग्रामीणों समेत पुलिस में भी हड़कंप मच गया। मौके पर ग्रामीणों की भारी भीड़ एकत्र हो गई। हालांकि पुलिस का कहना है कि ब्रेन हेमरेज के चलते वृद्ध की मौत हुई है। मामला झाबर हरदोपट्टी गांव का है, जहां के रहने वाले बसंत लाल रैदास उम्र 70 वर्ष पुत्र शीतल रैदास मंगलवार की शाम घर से लकड़ी लाने के लिए निकले थे ।लेकिन रात में वापस लौट कर घर नहीं आए। सुबह लगभग 9 बजे गांव के पूर्व प्रधान रतनपाल सिंह लोन नदी के दूसरी तरफ स्थित अपने खेतों में पानी लगाने जा रहे थे, जहां उन्होंने नरेंद्रपुर गांव स्थित जंगल में बसंत लाल का शव पड़ा देखा। बसंत लाल का चेहरा खून से सना हुआ था। उन्होंने मामले की जानकारी मृतको के परिजनों को दी। जिससे परिजनों में हड़कंप मच गया। इसी बीच लोगों ने तेंदुए द्वारा हमला करने से बसंत लाल की मौत होने की चर्चाएं शुरू कर दी। ग्रामीणों ने बताया कि लगभग एक माह पहले नरेंद्रपुर के जंगल में तेंदुआ दिखाई दिया था। उसके बाद से ग्रामीण पहले से ही भयभीत चल रहे थे। ग्रामीण पुलिस के पहुंचने से पहले बसंत लाल के शव को चारपाई पर लादकर घर ले आए। बसंत लाल का शव देख  पत्नी गंगा देवी समेत परिजनों में हाहाकार मच गया। मृतक तीन पुत्र छेदीलाल, ऋतुराज, बबलू व एक पुत्री बबली का पिता था। घटना की जानकारी मिलते ही कोतवाल प्रमोद सिंह तथा एस.आई.निखिल यादव मौके पर पहुंचे और मामले की जानकारी ली। कोतवाल प्रमोद सिंह ने बताया कि वृद्ध के चेहरे पर चोट का कोई निशान नहीं है। ब्रेन हेमरेज होने की वजह से मौत लग रही है।