रायबरेली - 24 लीटर अवैध कच्ची शराब व बरामद 250 लहन मौके पर नष्ट, 02 अभियोग पंजीकृत

रायबरेली - 24 लीटर अवैध कच्ची शराब व बरामद 250 लहन मौके पर नष्ट, 02 अभियोग पंजीकृत

-:विज्ञापन:-

ब्यूरो - 

रायबरेली- जिलाधिकारी हर्षिता माथुर व पुलिस अधीक्षक डॉ0 यशवीर सिंह के आदेशानुसार अवैध शराब के निर्माण, बिक्री एवं तस्करी के विरुद्ध जारी विशेष प्रवर्तन अभियान के अंतर्गत जिला आबकारी अधिकारी के कुशल नेतृत्व में, आबकारी निरीक्षक क्षेत्र-3 एवं चौकी प्रभारी सेमरी की संयुक्त टीम द्वारा विभिन्न स्थानों पर दबिश की कार्यवाही की गयी। संयुक्त टीम द्वारा तहसील लालगंज के थाना खीरों अंतर्गत ग्राम महारानीगंज एवं सेमरी कछियारा में अवैध कच्ची शराब बनाने के अड्डों/संदिग्ध घरों पर दबिश की कार्यवाही की गई। दबिश के दौरान मौके पर लगभग 250 किग्रा लहन नष्ट किया गया 24 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद कर 02 अभियोग आबकारी अधिनियम की सुसंगत धाराओं में पंजीकृत किये गए। जिले में अवैध शराब के निर्माण एवं बिक्री पर प्रभावी अंकुश लगाने हेतु इस तरह की कार्यवाही आगे भी जारी रहेंगी।