रायबरेली-ऊंचाहार पुलिस ने बरामद किया तीन लाख रुपए के गुमशुदा मोबाइल,,,

रायबरेली-ऊंचाहार पुलिस ने बरामद किया तीन लाख रुपए के गुमशुदा मोबाइल,,,

-:विज्ञापन:-




 रिपोर्ट-सागर तिवारी


ऊंचाहार, रायबरेली।  ऊंचाहार पुलिस ने सराहनीय कार्य करते हुए आम जनता के गुम हुए मोबाइलों को बरामद कर मोबाइल मालिकों को बड़ी राहत दी है। गुरुवार को पुलिस ने एक अभियान के तहत कुल 20 एंड्राइड स्मार्टफोन बरामद किए, जिनकी कुल अनुमानित कीमत करीब 3 लाख रुपये बताई गई है।
यह सफलता पुलिस अधीक्षक रायबरेली के निर्देशन और क्षेत्राधिकारी डलमऊ के पर्यवेक्षण में मिली। पोर्टल से प्राप्त 'ट्रेसिएबिलिटी डिटेल्स' और लोकेशन के आधार पर पुलिस ने इन मोबाइलों को रिकवर किया।
बरामद किए गए फोनों में वीवो (05), ओप्पो (06), रियलमी (04), इंफिनिक्स (02), आईटेल (02) और वनप्लस (01) जैसे ब्रांड शामिल हैं।
प्रभारी निरीक्षक अजय कुमार राय ने आज सभी स्वामियों को थाने बुलाकर उनके मोबाइल सुपुर्द किए। अपना खोया हुआ फोन वापस पाकर लोगों ने पुलिस का आभार व्यक्त किया। इस गुडवर्क करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक अजय कुमार राय, कंप्यूटर ऑपरेटर प्रवीण कुमार शुक्ला और महिला कांस्टेबल श्रुति यादव शामिल रहीं।