नीलगाय से टकराया बाइक सवार अधेड़, गंभीर रूप से हुआ घायल

नीलगाय से टकराया बाइक सवार अधेड़, गंभीर रूप से हुआ घायल

-:विज्ञापन:-


रिपोर्ट:- ऋषि मिश्रा
मो०न०:-9935593647


बछरावां रायबरेली। थाना क्षेत्र हरचंदपुर के अंतर्गत अपने गांव से प्यारेपुर जा रहा एक बाइक सवार अधेड़ उस समय दुर्घटना का शिकार हो गया, जब वह अचानक सड़क पार कर रही एक नीलगाय से टकरा गया। घायल अवस्था में उक्त अधेड़ को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार घायल अधेड़ जितेंद्र कुमार पुत्र महादेव उम्र 50 वर्ष निवासी बाला हरदोई थाना हरचंदपुर अपनी बाइक से शुक्रवार को अपने गांव से स्थानीय थाना क्षेत्र के अंतर्गत प्यारेपुर गांव जा रहे था, तभी रास्ते में अचानक सड़क पार कर रही एक नील गाय से उनकी बाइक टकरा गई, जिससे वह सड़क मार्ग पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। आनन फानन सूचना पर पहुंची एम्बुलेंस के द्वारा इलाज के लिए उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बछरावा पहुंचाया गया। जहां मौजूद चिकित्सक के द्वारा प्राथमिक उपचार करने के पश्चात उनकी हालत को गंभीर देखते हुए उसे जिला अस्पताल रायबरेली रेफर कर दिया गया है।