रायबरेली-खेल के मैदान में हुए विवाद व मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर हुआ वायरल

रायबरेली-खेल के मैदान में हुए विवाद व मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर हुआ वायरल

-:विज्ञापन:-




पुलिस की कार्यवाहीं पर उठे सवाल, गांव में तनाव का माहौल



गुरबक्शगंज रायबरेली। थाना क्षेत्र के अंतर्गत एक खेल मैदान में क्रिकेट खेलते समय बच्चों के बीच हुआ विवाद अब गंभीर सामाजिक तनाव का कारण बन गया है। खेल के दौरान पहले कहासुनी हुई, फिर मामला हाथापाई तक पहुंच गया। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। प्रत्यक्ष दर्शियों के अनुसार पहले बैट से मारपीट हुई और इसके बाद ईंट से भी हमला किया गया, जिसमें दोनों पक्षों के लोग घायल हुए। घटना के बाद मामला थाने तक पहुंचा, लेकिन आरोप है कि फिलहाल एक ही पक्ष की बात सुनकर मुकदमा दर्ज किया गया है, जबकि घटनास्थल पर मौजूद वीडियो में दोनों पक्षों की ओर से मारपीट स्पष्ट दिखाई देती है। इससे गांव में असंतोष का माहौल बन गया है। इस पूरे प्रकरण के बाद एक पक्ष के परिवार सदमे में हैं। महिलाओं का कहना है कि घर के पुरुष सदस्य घर से बाहर रहने को मजबूर हैं, जिससे परिवारों के सामने रोजमर्रा की जरूरतों का संकट खड़ा हो गया है। महिलाओं ने यह भी आरोप लगाया कि बच्चों के खेल के विवाद को जातिगत रंग दिया जा रहा है, जिससे गांव का सामाजिक सौहार्द बिगड़ रहा है।
ग्रामीणों का कहना है कि अगर खेल मैदान में हुए विवादों पर इसी तरह मुकदमे दर्ज होते रहे, तो आने वाले समय में बच्चे खुलकर खेल भी नहीं पाएंगे। लोगों में यह सवाल उठ रहा है कि क्या अब खेलने से पहले अनुमति लेनी पड़ेगी और क्या जाति के आधार पर अलग- अलग खेल होंगे। लोगो की प्रशासन से मांग की है कि इस पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराई जाए, वीडियो साक्ष्यों को ध्यान में रखा जाए और निर्दोष लोगों को न फंसाया जाए। साथ ही गांव में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए दोनों पक्षों के बीच संवाद स्थापित किया जाए। यह मामला केवल एक झगड़े का नहीं, बल्कि सामाजिक सौहार्द और बच्चों के भविष्य से जुड़ा हुआ है। जरूरत है कि प्रशासन समय रहते संतुलित और न्यायपूर्ण निर्णय ले, ताकि खेल का मैदान फिर से भाईचारे का प्रतीक बन सके, न कि विवाद का कारण।