रायबरेली-डीएम की अध्यक्षता में शमन मानचित्रों एवं ओबीपीएल पोर्टल पर भवन मानचित्रों की स्वीकृति हेतु समाधान दिवस कैम्प का आयोजन सम्पन्न

रायबरेली-डीएम की अध्यक्षता में शमन मानचित्रों एवं ओबीपीएल पोर्टल पर भवन मानचित्रों की स्वीकृति हेतु समाधान दिवस कैम्प का आयोजन सम्पन्न

-:विज्ञापन:-




डीएम ने प्राप्त शिकायतों के त्वरित निस्तारण के दिये निर्देश


रायबरेली। जिलाधिकारी/उपाध्यक्ष रायबरेली विकास प्राधिकरण हर्षिता माथुर की अध्यक्षता में रायबरेली विकास प्राधिकरण क्षेत्र के अंतर्गत शमन मानचित्रों एवं ओबीपीएएस पोर्टल पर भवन मानचित्रों की स्वीकृति हेतु समाधान दिवस कैंप का आयोजन रायबरेली विकास प्राधिकरण के सभागार में किया गया। जिलाधिकारी द्वारा समाधान दिवस में आए हुवे जन मानस की समस्याएं सुनीं गई तथा प्राप्त शिकायतों का त्वरित निस्तारण के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए गए।आयोजित समाधान दिवस में शमन एवं ओ०बी०पी०ए०एस० से सम्बन्धित 25 मानचित्रों का निस्तारण किया गया है, जिसके अन्तर्गत धनराशि रू० 01 करोड़ 34 लाख प्राधिकरण को प्राप्त होगी। इसके अतिरिक्त रूपये 02 करोड़ 25 लाख की 18 आर0सी0 जारी की गई। समीक्षा में अवगत कराया गया कि जनवरी माह में 41 प्रवर्तन की कार्यवाही की गई है, जिलाधिकारी ने प्रभावी प्रवर्तन की कार्यवाही सुनिश्चित कराने के निर्देश दिये। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी (न्यायिक)/सचिव आर0डी0ए0 विशाल कुमार यादव, उप जिलाधिकारी सचिन यादव सहित संबंधित आर0डी0ए0 के अधिकारी उपस्थित रहें।