रायबरेली में बिजली विभाग की टीम पर हमला, 5 कर्मचारी घायल

रायबरेली में बिजली विभाग की टीम पर हमला, 5 कर्मचारी घायल

-:विज्ञापन:-

रिपोर्ट-ओम द्विवेदी(बाबा)
मो-8573856824

रायबरेली जनपद के खीरो थाना क्षेत्र अंतर्गत मल्लपुर मजरे डुमटहर गांव में बिजली विभाग की टीम पर दबंगों द्वारा हमला किए जाने का मामला सामने आया है। बिजली चोरी की जांच और वीडियो बनाने को लेकर हुए विवाद में जेई समेत पांच बिजली कर्मचारियों को दौड़ा-दौड़ा कर पीटा गया, जिससे सभी घायल हो गए।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, बिजली विभाग की टीम बिजली बिल राहत योजना के तहत गांव में निरीक्षण के लिए पहुंची थी। जांच के दौरान टीम ने पाया कि नलकूप से केबल खींचकर अवैध रूप से घरों में बिजली का उपयोग किया जा रहा है। जब इस अवैध कनेक्शन का वीडियो बनाया जाने लगा तो मौके पर मौजूद लोगों ने इसका विरोध शुरू कर दिया।
विरोध देखते ही देखते उग्र हो गया और आरोप है कि दबंगों ने बिजली विभाग के जेई विजय बहादुर और संविदाकर्मियों समेत कुल पांच कर्मचारियों के साथ मारपीट की। हमले में सभी कर्मचारी घायल हो गए, जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया।
घटना के संबंध में जेई विजय बहादुर की तहरीर पर खीरो थाने में दिलीप, दीपक और जीतलाल के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है और आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।