रायबरेली-ग्रामीणों के विरोध पर अटरा गांव में रूका इंटरलॉकिंग का कार्य, एसडीएम ने दिए जांच के आदेश

रायबरेली-ग्रामीणों के विरोध पर अटरा गांव में रूका इंटरलॉकिंग का कार्य, एसडीएम ने दिए जांच के आदेश

-:विज्ञापन:-



रिपोर्ट:- ऋषि मिश्रा
मो०न०:-9935593647


महराजगंज रायबरेली। विकासक्षेत्र स्थित अटरा गांव सभा में तालाब की सुरक्षित भूमि पर बिना प्रस्ताव और कार्य योजना के इंटरलॉकिंग का कार्य कराया जा रहा था। ग्रामीणों के विरोध और शिकायत पर उपजिलाधिकारी ने मामले की जांच के आदेश दिए हैं। जानकारी अनुसार गांव निवासी प्रदीप कुमार बाजपेई ने एसडीएम से शिकायत की थी कि ग्राम प्रधान द्वारा अपने निजी हित के लिए भूमि संख्या 787 व 788 पर इंटरलॉकिंग का कार्य कराया जा रहा है। शिकायतकर्ता का आरोप है कि इस कार्य के लिए न तो कोई ग्राम सभा में प्रस्ताव पारित किया गया है और न ही इसे कार्य योजना में शामिल किया गया है। ग्रामीणों ने इस कार्य का तत्काल विरोध किया और पुलिस की मदद से कार्य को रुकवा दिया। उन्होंने इस संबंध में एक लिखित शिकायत पत्र एसडीएम को सौंपा। एसडीएम गौतम सिंह ने बताया कि शिकायत मिलने के बाद तालाब की सुरक्षित जमीन की पैमाइश कर उसे सुरक्षित करने के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने पुष्टि की कि पूरे मामले की जांच कराई जा रही है।