रायबरेली- अचानक पहुंचे नवागंतुक एसपी रवि कुमार जगतपुर थाने में पुलिस कर्मियों में मचा हड़कंप

रायबरेली- अचानक पहुंचे नवागंतुक एसपी रवि कुमार जगतपुर थाने में पुलिस कर्मियों में मचा हड़कंप

-:विज्ञापन:-

रिपोर्ट-ओम द्विवेदी(बाबा)
मो-8573856824

रायबरेली-नवागंतुक पुलिस अधीक्षक रवि कुमार ने शुक्रवार को जगतपुर कोतवाली का आकस्मिक निरीक्षण किया। एसपी के अचानक पहुंचने से थाना परिसर में पुलिस कर्मियों में हड़कंप मच गया। निरीक्षण के दौरान एसपी ने थाना परिसर, अभिलेखों और बंदीगृह का बारीकी से जायजा लिया।
एसपी रवि कुमार ने ड्यूटी व्यवस्था, अनुशासन और साफ-सफाई को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। साथ ही थाने में लंबित मामलों की समीक्षा करते हुए उनके त्वरित और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के आदेश दिए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि लापरवाही बरतने वाले पुलिस कर्मियों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
निरीक्षण के दौरान एसपी ने थाने पर आए फरियादियों से बातचीत कर उनकी समस्याएं सुनीं और संबंधित अधिकारियों को समयबद्ध समाधान के निर्देश दिए। एसपी के इस औचक निरीक्षण से पुलिस व्यवस्था में चुस्ती-दुरुस्ती लाने का संदेश गया