रायबरेली में बदमाशों के हौसले बुलंद: पुलिस चौकी से चंद कदम की दूरी पर सीएससी संचालक से लूटा बैग, मचा हड़कंप
रिपोर्ट-ओम द्विवेदी(बाबा)
मो-8573856824
रायबरेली- बदमाशों के हौसले किस कदर बुलंद हैं, इसका अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि बदमाश पुलिस चौकी से चंद कदम की दूरी पर भी वारदात करने से नहीं चूकते।
शुक्रवार की रात कार सवार बदमशों ने मखदूमपुर चौकी से करीब तीन सौ मीटर की दूरी पर एक जन सुविधा केंद्र संचालक को निशाना बनाया और सामान लेकर फरार हो गए। घटना को लेकर लोगों में रोष है।
बाघ का पुरवा निवासी जन सुविधा केंद्र संचालक अरुणेंद्र तिवारी ने पुलिस को बताया कि शुक्रवार की रात करीब आठ बजे वह दुकान पर कर घर के लिए निकले। कुछ आगे चलते ही कार सवार बदमाशों ने उनका रास्ता रोक लिया। कार से उतरे एक बदमाश ने उनके हाथ से बैग छीना और गाड़ी में बैठकर फरार हो गया।
अरुणेंद्र के अनुसार बैग में दो हजार रुपये नकद व करीब डेढ़ लाख रुपये कीमत का कैमरा था। घटना की जानकारी मिलते ही अफरा-तफरी मच गई। सरेशाम हुई वारदात से लोगों में रोष है। थानाध्यक्ष दयानंद तिवारी का कहना है कि घटना की जानकारी मिली है। सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले जा रहे हैं। जल्द ही बदमाशों को पकड़ा जाएगा।

rexpress 