Raibareli-जाम के झाम में कई घंटे फंसी रही एंबुलेंस जिम्मेदार कौन

Raibareli-जाम के झाम में कई घंटे फंसी रही एंबुलेंस  जिम्मेदार कौन
Raibareli-जाम के झाम में कई घंटे फंसी रही एंबुलेंस  जिम्मेदार कौन

-:विज्ञापन:-



अमित अवस्थी ( गुड्डू)
मो -7007782057
   9838 392 747




बछरावां ट्रैफिक व्यवस्था हुई धोस्त कस्बे में कोतवाली के सामने रात्रि में भी लगा भीषण जाम फसी एंबुलेंसे पुलिस प्रशासन दिखा नदारथ
 रायबरेली
बछरावां कस्बा में रात हाईवे के चारों तरफ जाम की स्थिति बनी रही सभी रूटों पर एंबुलेंसे फसी दिखाई पड़ी पुलिस प्रशासन कहीं भी नजर नहीं आया बड़े वाहन चालकों को लगातार समस्याएं बढ़ती जा रही हैं.।
आपको बता दें कि बांदा बहराइच मार्ग पर जनपद बाराबंकी में थाना क्षेत्र हैदरगढ़ अंतर्गत पोखरा चीनी मिल के पास नहर के ऊपर एक पुल क्षतिग्रस्त हो जाने के कारण, विभाग के द्वारा मरम्मत का कार्य जारी किया गया है, जिसके चलते
-

 बछरावां कस्बे से होते हुए महाराजगंज वाया हैदरगढ़ के लिए रूट डायवर्जन किया गया है परंतु वाहन चालकों को जानकारी के अभाव से तथा पुलिस प्रशासन की लापरवाही के चलते वाहनों की कस्बे के अंदर से महाराजगंज रोड जाने की तरफ भारी जाम का सामना करना पड़ रहा है साथ ही साथ महाराजगंज रोड पर अस्पताल होने के चलते एम्बुलेंस में मरीजों को लाने और ले जाने का भी लगातार आना-जाना बना रहता है जिसकी वजह से एंबुलेंस जाम में फंस रही हैं जिसके कारण कभी भी कोई मरीज या घायल व्यक्ति मौत का शिकार भी हो सकता है, वाहनों को सही दिशा में जाने के निर्देश देने में जहां तक पुलिस प्रशासन का सहयोग नहीं मिल पा रहा है जिससे वाहन चालकों तथा कस्बे वासियों को भारी समस्या का सामना करना पड़ रहा है।