रायबरेली-राजकीय कॉलोनी व उसके आस-पास ब्लैक आउट मॉकड्रिल का आयोजन सम्पन्न

रायबरेली-राजकीय कॉलोनी व उसके आस-पास ब्लैक आउट मॉकड्रिल का आयोजन सम्पन्न

-:विज्ञापन:-



जागरूकता फैलाने के लिए आयोजित की गई मॉकड्रिल

रायबरेली। शासन के निर्देशानुसार जिलाधिकारी हर्षिता माथुर व पुलिस अधीक्षक डॉ यशवीर सिंह के मार्गदर्शन में अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) सिद्धार्थ व अपर पुलिस अधीक्षक संजीव कुमार सिन्हा की उपस्थिति में राजकीय कॉलोनी एवं उसके आस-पास ब्लैक आउट मॉकडिल का आयोजन किया गया, जिसमें नागरिक सुरक्षा विभाग, डी0डी0एम0ए0 एस0डी0आर0एफ0 अग्निशमन, पुलिस, स्वास्थ्य एवं सम्बन्धित विभाग उपस्थित रहें। अपर जिलाधिकारी ने बताया कि युद्ध की स्थिति में हवाई हमले से अपने क्षेत्र के महत्वपूर्ण प्रतिष्ठान, आवास, सड़क तथा जनता को सुरक्षित रखने हेतु उनकी विद्युत (बिजली) बंद रखना प्रकाश प्रतिबद्ध (ब्लैक आउट कहलाता है) इसके क्रम में  राजकीय कॉलोनी गोरा बाजार एवं उसके आस-पास के क्षेत्र में ब्लैक आउट एक्सरसाइज आयोजित किया गया। जिसमें बचाव सम्बन्धी आपातकालीन विधियों का अभ्यास/प्रदर्शन किया गया। मॉकड्रिल के समय हवाई हमले का रेड सिग्नल दो मिनट तक ऊँची-नीची आवाज में बजाया गया तथा खतरा टलने की सूचना दो मिनट तक सायरन को एक ही आवाज में बजाकर दी गई। इसके पश्चात बचाव व राहत की कार्यवाही शुरू की गई। उन्होंने बताया कि यह मॉकड्रिल जागरूकता फैलाने के लिए आयोजित की गई। जिससे कि भविष्य में हवाई हमले (युद्ध) जैसी विषम परिस्थितियों में होने वाले ब्लैक आउट के प्रति लोग जागरूक रहें। उन्होंने बताया कि लोग हवाई हमले के समय एयर रेड सायरन बजने पर शांतिपूर्वक अपने घरों/सुरक्षित स्थानों पर रहें। सभी लाईटों को बंद रखे। माचिस, लाईट, टार्च एवं मोबाईल का प्रयोग न करें। हवाई हमले के बाद बाहर तभी निकले जब सरकारी निर्देश मिले। यदि रोड पर हों तो वाहन किनारे खड़ी कर वाहन की लाईट ऑफ कर दें। घबरायें नहीं व समय-समय पर जिला प्रशासन द्वारा जारी निर्देर्शों/ ट्रैफिक नियमों और पुलिस के निर्देशों का पालन करे। इस अवसर पर उप जिलाधिकारी सचिन यादव, क्षेत्राधिकारी नगर अरुण कुमार, अधिशासी अधिकारी नगर पालिका स्वर्ण सिंह सहित संबंधित अधिकारीगण उपस्थित  रहें।