रायबरेली: इंस्टाग्राम से शुरू हुआ प्यार बना परिवार के लिए मुसीबत, चार बच्चों की मां प्रेमी संग फरार

रायबरेली: इंस्टाग्राम से शुरू हुआ प्यार बना परिवार के लिए मुसीबत, चार बच्चों की मां प्रेमी संग फरार
रायबरेली: इंस्टाग्राम से शुरू हुआ प्यार बना परिवार के लिए मुसीबत, चार बच्चों की मां प्रेमी संग फरार

-:विज्ञापन:-

रिपोर्ट-ओम द्विवेदी(बाबा)
मो-8573856824


रायबरेली-सोशल मीडिया पर पनपा प्रेम एक परिवार के लिए गहरी मुसीबत बन गया। जिले के डीह थाना क्षेत्र अंतर्गत सरैया मजरे टेकारी दांदू गांव की रहने वाली चार बच्चों की मां सन्नो देवी कथित तौर पर अपने प्रेमी के साथ फरार हो गई है। हैरानी की बात यह है कि महिला अपने साथ डेढ़ साल की मासूम बेटी को भी ले गई है।
पीड़ित पति राजेश के अनुसार, उसकी पत्नी की पहचान करीब 20 वर्षीय युवक से इंस्टाग्राम के जरिए हुई थी। बातचीत बढ़ी और दोनों के बीच नजदीकियां बन गईं। 16 दिसंबर को सन्नो देवी अचानक घर से लापता हो गई। काफी तलाश के बाद भी जब कोई सुराग नहीं मिला तो परिजनों ने पुलिस से मदद की गुहार लगाई।
राजेश का आरोप है कि युवक ने उसकी पत्नी को बहला-फुसलाकर भगाया है। पत्नी के चले जाने के बाद घर पर तीन मासूम बच्चे रह गए हैं, जिनकी देखभाल की जिम्मेदारी अब पूरी तरह राजेश पर आ गई है। न्याय की उम्मीद में पीड़ित पति बच्चों को लेकर एसपी कार्यालय भी पहुंचा और अधिकारियों से पत्नी व बेटी की बरामदगी की मांग की।
मामले को लेकर डीह थाना पुलिस का कहना है कि शिकायत के आधार पर जांच शुरू कर दी गई है। महिला और बच्ची की तलाश के लिए संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है। पुलिस का दावा है कि जल्द ही मामले का खुलासा किया जाएगा।
फिलहाल यह घटना क्षेत्र में चर्चा का विषय बनी हुई है और एक बार फिर सोशल मीडिया के जरिए बनते रिश्तों पर सवाल खड़े कर रही