रायबरेली-संत रविदास की पूजा अर्चना के बाद हुआ विशाल भंडारा, हजारों लोगों ने ग्रहण किया बाबा का प्रसाद

रायबरेली-संत रविदास की पूजा अर्चना के बाद हुआ विशाल भंडारा, हजारों लोगों ने ग्रहण किया बाबा का प्रसाद

-:विज्ञापन:-



रिपोर्ट:- ऋषि मिश्रा
मो०न०:-9935593647


महराजगंज रायबरेली। अमावा विकासखंड के पहरेमऊ गांव में बसपा नेता राकेश गौतम व ग्रामीणों द्वारा संत रविदास जयंती पर विभिन्न प्रकार के कार्यक्रम आयोजित किए गए। राकेश गौतम ने बताया कि ग्रामीणों व पूर्व प्रधान आफताब बानो के सहयोग से संत रविदास जयंती के अवसर पर संत रविदास की पूजा अर्चना की गई। उसके बाद विशाल भंडारे का आयोजन किया गया जिसमें हजारों की संख्या में लोगों ने बाबा का प्रसाद ग्रहण किया । राकेश गौतम ने कहा संत रविदास भारत के ऐसे महात्मा रहे हैं जिन्होंने पाखंड पर जमकर प्रहार किए हैं उन्होंने हमेशा गुणों को महत्व दिया है और ज्ञान को सर्वोपरि बताया है। इस मौके पर सूरज गौतम सुंदर फौजी अजय कुमार रमेश गौतम अजय प्रकाश रामसमुझ पप्पू ओमप्रकाश अंशु गौतम अर्जुन जीत प्रीतम रामू सूरज प्रकाश अंकित सहित ग्राम पंचायत के गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।