रायबरेली:संदिग्ध परिस्थितियों में नवविवाहिता ने आत्महत्या का किया प्रयास

रायबरेली:संदिग्ध परिस्थितियों में नवविवाहिता ने आत्महत्या का किया प्रयास

-:विज्ञापन:-

रिपोर्ट-ओम द्विवेदी(बाबा)
मो-8573856824


रायबरेली जिले में एक नवविवाहिता ने संदिग्ध परिस्थितियों में आत्महत्या का प्रयास कर लिया। महिला ने जहरीला पदार्थ खा लिया, जिसके बाद उसकी हालत गंभीर हो गई। परिजनों द्वारा आनन-फानन में उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज जारी है और हालत नाजुक बताई जा रही है।
जानकारी के अनुसार घटना लालगंज कोतवाली क्षेत्र के उतरागौरी गांव की है। पीड़िता की शादी करीब ढाई वर्ष पूर्व सतेंद्र नामक युवक से लव मैरिज के रूप में हुई थी। बताया जा रहा है कि महिला को अपने पति के किसी अन्य महिला से संबंध होने का शक था, जिसको लेकर पति-पत्नी के बीच आए दिन विवाद होता रहता था।
इसी मानसिक तनाव के चलते नवविवाहिता ने जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या करने का प्रयास किया। घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों में हड़कंप मच गया और तत्काल महिला को जिला अस्पताल पहुंचाया गया।
सूचना मिलने पर पुलिस भी अस्पताल पहुंची और पूरे मामले की जानकारी ली। पुलिस का कहना है कि महिला के होश में आने के बाद उसके बयान दर्ज किए जाएंगे। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है और तहरीर मिलने पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।
घटना के बाद से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है, वहीं गांव में भी घटना को लेकर चर्चा का माहौल बना हुआ है।