रायबरेली-एडीएम प्रशासन सिद्धार्थ कुमार की अध्यक्षता में संपन्न हुआ सम्पूर्ण समाधान दिवस

रायबरेली-एडीएम प्रशासन सिद्धार्थ कुमार की अध्यक्षता में संपन्न हुआ सम्पूर्ण समाधान दिवस

-:विज्ञापन:-


रिपोर्ट:- ऋषि मिश्रा
मो०न०:-9935593647


महराजगंज रायबरेली। एडीएम प्रशासन सिद्धार्थ कुमार की अध्यक्षता में संपूर्ण समाधान दिवस संपन्न हुआ। फरियादियों की समस्याओं को गंभीरता पूर्वक ले और उनका निस्तारण करें लापरवाही बरतने वालों को बक्सा नहीं जाएगा तथा जितने भी अधिकारी व कर्मचारी हैं वह अपने क्षेत्र में रहें और जनता की समस्याओं को सुने, 10 से 12 तक जनता की समस्याओं को अधिकारी और कर्मचारी जरूर सुने अन्यथा उनके ऊपर कार्यवाही की जाएगी, यह उद्गार तहसील दिवस की अध्यक्षता कर रहे एडीएम सिद्धार्थ कुमार  व्यक्त कर रहे थे। वही एडीएम प्रशासन सिद्धार्थ कुमार ने कहा कि कोर्ट के मामलों को छोड़कर कोई भी मीटिंग नहीं रखी जाएगी, पहली प्राथमिकता जनता के कार्यों को दें। वही उनके साथ अपर पुलिस अधीक्षक संजीव कुमार सिन्हा भी मौजूद रहे। तहसील दिवस पर कुल 44 शिकायती पत्र आए, जिनमें से चार शिकायती पत्रों का मौके पर निस्तारण कर दिया गया। राजस्व विभाग के 12 शिकायती पत्र, पुलिस विभाग के 13, विकास से संबंधित पांच अन्य 14 शिकायती पत्र तहसील दिवस पर आए। इस मौके पर एसडीएम गौतम सिंह, नायब तहसीलदार उमेश चंद्र त्रिपाठी, सीओ प्रदीप कुमार, बीडीओ वर्षा सिंह सहित अन्य अधिकारी कर्मचारी मौजूद रहे।