रायबरेली-होमगार्ड दिनेश सिंह को जनवरी माह में उत्कृष्ट कार्य व्यवहार के लिए किया गया सम्मानित

रायबरेली-होमगार्ड दिनेश सिंह को जनवरी माह में उत्कृष्ट कार्य व्यवहार के लिए किया गया सम्मानित

-:विज्ञापन:-



रिपोर्ट:- ऋषि मिश्रा
मो०न०:-9935593647


महराजगंज रायबरेली। स्थानीय थाने में तैनात होमगार्ड दिनेश सिंह को जनवरी माह में उत्कृष्ट कार्य व्यवहार के लिए सम्मानित किया गया। उन्हें कोतवाली प्रभारी जगदीश यादव ने प्रशस्ति पत्र, अंग वस्त्र और माला पहनाकर सम्मानित किया। यह सम्मान होमगार्डों के बीच चलाई जा रही एक विशेष मुहिम के तहत दिया गया है। इस मुहिम के तहत पूरे माह होमगार्डों के कार्य व्यवहार पर नजर रखी जाती है, ताकि उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले होमगार्ड को पहचान कर सम्मानित किया जा सके।
यह मुहिम होमगार्ड इंद्रमणि सिंह द्वारा शुरू की गई थी और महराजगंज कोतवाली में लगातार जारी है। जनवरी माह में होमगार्ड दिनेश सिंह का व्यवहार और टर्न आउट (उपस्थिति/कार्यक्षमता) सही पाए जाने पर उन्हें यह सम्मान मिला। इस अवसर पर राजेश कुमार राय, बुद्धसेन शर्मा, इंद्रमणि सिंह, राम प्रताप यादव, मेवा लाल गौड़, अनुज सिंह, रामदास यादव, शिवकरन यादव, रामकुमार सिंह, सतीश प्रताप सिंह, लाल मोहम्मद, कमला कांत शास्त्री, तेज बहादुर, सुरेश कुमार यादव, शिव शंकर मिश्रा, रामकुमार यादव, राजेश कुमार सिंह, ईसा मोहम्मद, छिटई प्रसाद और राम यश मौर्य सहित कई अन्य होमगार्ड मौजूद रहे।