रायबरेली -सेवा संपन्नता के अवसर पर प्राथमिक शिक्षक संघ ने किया सम्मान

रायबरेली -सेवा संपन्नता के अवसर पर प्राथमिक शिक्षक संघ ने किया सम्मान
रायबरेली -सेवा संपन्नता के अवसर पर प्राथमिक शिक्षक संघ ने किया सम्मान

-:विज्ञापन:-

रिपोर्ट-ओम द्विवेदी(बाबा)
मो-8573856824

विगत 37 वषों  से विभिन्न विद्यालयों एवं ब्लॉक संसाधन केंद्र घुरवारा में अपनी सेवाएं प्रदान कर रहे अनुचर संघ के सम्मानित अध्यक्ष दुर्गा प्रसाद जी की सेवा निवृत्ति के अवसर पर प्राथमिक शिक्षक संघ शाखा डलमऊ के अध्यक्ष योगेश सिंह के संयोजन में कार्यसमिति के सदस्यों, शिक्षकों एवं ब्लॉक संसाधन केंद्र के कार्मिकों की उपस्थिति में सम्मान समारोह आयोजित किया गया जिसमें श्री दुर्गा प्रसाद जी को माल्यार्पण कर उत्तरी एवं स्मृति चिन्ह  प्रदान कर सम्मानित किया गया प्राथमिक विद्यालय चंद्रभूषण गंज के प्रधानाध्यापक प्रदीप सिंह द्वारा भी श्री दुर्गा प्रसाद जी को उत्तरी एवं स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया 
अध्यक्षीय उद्बबोधन में योगेश सिंह ने दुर्गा प्रसाद जी के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर विस्तार से चर्चा की ,साथ ही उनके दीर्घायु होने की ईश्वर से कामना की , वरिष्ठ शिक्षक श्री प्रदीप सिंह ने उनसे आने वाले समय में समाज में अपने योगदान देने की अपील की , इस सम्मान समारोह में वरिष्ठ उपाध्यक्ष कीर्ति मनोहर शुक्ल, अभिषेक मिश्र मंत्री  बृजेश बाजपेई संयुक्त मंत्री शैलेंद्र प्रताप सिंह, अवनीश श्रीवास्तव दीपक मिश्रा राजेश सिंह ,निशांत पाण्डेय जितेन्द्र सिंह, सर्वेश कुमार शुक्ला , दुर्गेश मिश्रा,आशीष कुमार, पारुल रावत, इमरान अहमद ,नरेंद्र कुमार यादव ,धर्मेश कुमार, विपिन पटेल, शरद मेहरोत्रा, शैलेंद्र  चौधरी, राजेंद्र सिंह वरिष्ठ लिपिक गौरा,  विनय मौर्य ,राघवेंद्र  यादव,लवकेश कुमार, राम शंकर, जसवंत, रमेश कुमार आदि उपस्थित रहे कार्यक्रम का संचालन पूर्व मंत्री राजेंद्र कुमार शुक्ल  ने किया