रायबरेली में अब कोच डिस्प्ले पर भी दिखेगा ऑनलाइन रिजर्वेशन चार्ट, सफल हुआ रिहर्सल
रिपोर्ट-ओम द्विवेदी(बाबा)
मो-8573856824
रायबरेली। रेलवे स्टेशन पर कुल पांच प्लेटफॉर्म हैं। इसमें प्लेटफॉर्म नंबर एक में चार व संयुक्त प्लेटफॉर्म दो-तीन पर दो कोच डिस्प्ले लगाए गए हैं। इन कोच डिस्प्ले में अब ऑनलाइन रिजर्वेशन का चार्ट आसानी के साथ देखा जा सकेगा।
इसको लेकर उसकी रिहर्सल भी सफल हो गई है।
कोच डिस्प्ले बोर्ड में टीम ने उसका रिहर्सल कर ली है। इससे रिजर्वेशन कराने के बाद यात्रियों का रिजर्वेशन अब लगे चार्ट में भी डिस्प्ले होगी। इससे यात्रियों को काफी सहूलियत मिलेगी।
यात्रियों को ट्रेन पकड़ने के दौरान कोच की सही जानकारी अब मिलने के साथ ही उनके रिजर्वेशन का चार्ट भी दिखेगा। इससे यात्रियों को सुविधाएं मिलेंगी।
यात्री कमलेश, विपिन सिंह, रमेश वर्मा, धीरज विश्वकर्मा ने बताया कि खासकर बुजुर्गों व महिलाओं को सामान के साथ कोच तलाशने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता था, लेकिन रिजर्वेशन चार्ट में अब रिजर्वेशन होने के बाद उसे ऑनलाइन विभागीय साइड में डाल दिया जाएगा।
जिससे यात्री के जाने से एक दिन पहले उसके रिजर्वेशन का डाटा लगाए गए कोच डिस्प्ले में प्रसारित होने लगेगा। टेलीकॉम विभाग के सीनियर सेक्शन इंजीनियर संदीप कुमार का कहना है कि कोच डिस्प्ले बोर्ड की तकनीकी जांच करके उसे रिहर्सल करवा लिया गया है। जिसे जल्द ही शुरू करा दिया जाएगा।

rexpress 