रायबरेली-श्री शीतला माता प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव पर भव्य कवि सम्मेलन का हुआ आयोजन

रायबरेली-श्री शीतला माता प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव पर भव्य कवि सम्मेलन का हुआ आयोजन

-:विज्ञापन:-



रिपोर्ट:- ऋषि मिश्रा
मो०न०:-9935593647

हरचंदपुर रायबरेली। कूटी पहाड़पुर गंगागंज में त्रिदिवसीय श्री शीतला माता प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव के प्रथम दिवस 04/02/2026 में अखिल भारतीय कवि सम्मेलन में देश के विभिन्न राज्यों से कवि अंकित अंकुल गुरुग्राम, हरियाणा से महाराणा प्रताप, राजेश शुक्ला इंद्रप्रस्थ (दिल्ली)  ने सामाजिक विषयों पर, राघवेंद्र सिंह राघव रायबरेली ने हास्य की कविता पढ़ी, बहन साक्षी शुक्ला प्रतापगढ़ ने बेटियों पर कविता पढ़कर सबको मंत्रमुग्ध कर दिया, कवि पुनीत पांचाल बल्लभगढ़ फरीदाबाद ने देशभक्ति से ओतप्रोत कविताएं पढ़ी, कवि अमर पाल अमर रायबरेली जो कि इस कार्यक्रम के संयोजक भी रहें, उन्होंने सामाजिक समरसता पर कविताएं पढ़ी, सवैया सम्राट कवि मनोज मिश्रा कप्तान श्रावस्ती जी ने हास्य व्यंग्य पर कविताएं पढ़ी, कार्यक्रम का संचालन कर रहे कवि नीरज पांडेय शून्य ने बेहतरीन संचालन करके पूरे कार्यकम को सफल किया और ओजस्वी कविता पढ़ी। कवि सम्मेलन के संरक्षक दिनेश प्रताप सिंह प्रधानाचार्य बाल विद्या मंदिर गंगागंज व अवधी के अच्छे रचनाकार इंद्रेश सिंह भदौरिया रायबरेली ने किया। अखिल भारतीय कवि सम्मेलन के मुख्य अतिथि प्रशांत सिंह (भोले) हरचंदपुर व सुधीर सिंह पूर्व युवा मोर्चा  मंडल अध्यक्ष भाजपा रायबरेली ने किया। जिनके साथ कई और नामचीन लोग वीरेंद्र सिंह पूर्व मंडल अध्यक्ष भाजपा, जग्यासिंह, मोंगा सिंह , टोनी सिंह, दिनेश सिंह चौहान, आशू मिश्रा आदि मौजूद रहे। कार्यक्रम के सूत्रधार अवध कुमार सिंह व राम कुमार सिंह भदौरिया रहे। कवि सम्मेलन सफलतम स्वरूप में सार्थक रहा।