रायबरेली-गुरुकुल महाविद्यालय के छात्रों ने विदाई पार्टी के दौरान अपने शैक्षिक संस्कारों का पेश किया अद्भुत नजारा

रायबरेली-गुरुकुल महाविद्यालय के छात्रों ने विदाई पार्टी के दौरान अपने शैक्षिक संस्कारों का पेश किया अद्भुत नजारा

-:विज्ञापन:-




सड़क सुरक्षा को ताक पर रखकर छात्रों ने यातायात नियमों की उड़ाई धज्जियां, वीडियो हुआ वायरल


वीडियो वायरल होते ही महाविद्यालय के शैक्षिक संस्कारों एवं अनुशासनात्मक व्यवस्था पर उठे गंभीर सवाल



महाराजगंज रायबरेली। कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत पुरासी गांव में स्थित गुरुकुल महाविद्यालय में इंटर के छात्रों ने अपने शैक्षिक वर्ष 2025-26 के विदाई समारोह के दौरान विद्यालय से प्राप्त शैक्षिक संस्कारों का एक बेहतरीन नजारा पेश किया है, जिसका वीडियो रविवार को सोशल मीडिया पर बड़ी तेजी के साथ वायरल हो गया। वीडियो के वायरल होते ही उक्त महाविद्यालय के शैक्षिक संस्कारों एवं अनुशासनात्मक व्यवस्था पर सवाल उठना शुरू हो गए हैं। प्राप्त जानकारी के अनुसार उक्त विद्यालय में बीते 31 जनवरी दिन शनिवार को इंटर के छात्रों की विदाई समारोह का कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें विभिन्न प्रकार के रंगारंग कार्यक्रम भी आयोजित किए गए। वही विदाई कार्यक्रम के दौरान इंटर कक्षा के छात्रों का एक वीडियो बड़ी तेजी के साथ सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। जिसमें साफ तौर पर देखा जा सकता है कि उक्त महाविद्यालय के कक्षा 12 के छात्र अपनी विदाई पार्टी के पश्चात सड़क सुरक्षा के नियमों को ताक पर रखते हुए यातायात नियमों की पूर्ण रूप से धज्जियां उड़ाते हुए दिखाई दे रहे है। उक्त वायरल वीडियो में फिल्मी गाने में मस्त छात्रों के द्वारा चार पहिया वाहनों की छतो, बोनट व गेट पर खड़े होकर महाविद्यालय की अनुशासनात्मक व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए महाविद्यालय से प्राप्त अपने शैक्षिक संस्कारों के अद्भुत प्रदर्शन के नजारे को पेश किया जा रहा है। उक्त वीडियो के विषय में जब और अधिक पड़ताल की गई तो पता चला कि यह वीडियो बीते 31 जनवरी दिन शनिवार का है, जिस दिन महाविद्यालय में इंटर के बच्चों की विदाई पार्टी का कार्यक्रम आयोजित किया गया था। वहीं उक्त वायरल वीडियो महाविद्यालय परिसर के अंदर से लेकर विद्यालय के बाहर जा रहे सड़क मार्ग का है। वीडियो वायरल होने के पश्चात चर्चाओं का बाजार बड़ी तेजी के साथ गर्म हो गया है। लोग उक्त महाविद्यालय में बच्चों को दी जा रही शिक्षा एवं संस्कारों को लेकर महाविद्यालय के स्टाफ पर सवालिया निशान खड़े करते हुए नजर आ रहे हैं। फिलहाल वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होते ही सुर्खियां बटोर रहा है और लोग उक्त महाविद्यालय की शैक्षिक व्यवस्था पर तरह बेतरह की प्रतिक्रियाएं देते हुए नजर आ रहे हैं।