Raibareli-36 वीं पुण्यतिथि पर विशाल भंडारे का किया गया आयोजन

Raibareli-36 वीं पुण्यतिथि पर विशाल भंडारे का किया गया आयोजन
Raibareli-36 वीं पुण्यतिथि पर विशाल भंडारे का किया गया आयोजन

-:विज्ञापन:-

रिपोर्ट-ओम द्विवेदी(बाबा)
मो-8573856824

रायबरेली- कमला फाउंडेशन की अध्यक्ष पूनम सिंह ने आज अपने पिता स्वर्गीय ठाकुर धुन्नी सिंह की 36 वीं पुण्यतिथि पर विशाल भंडारे का आयोजन किया। गुरु तेग बहादुर मार्केट में आयोजित विशाल भंडारे में भारी संख्या में लोग उपस्थित रहे। पूनम सिंह ने विधिवत रूप से पहले पूजा की। उसके बाद स्वर्गीय ठाकुर धुन्नी सिंह की तस्वीर पर माल्यर्पण करके उन्हें श्रद्धांजलि दी।इस मौके पर पूनम सिंह ने अपने बाबूजी को याद करते हुए कहा की पिताजी जैसी शख्सियत पैदा होना इस दुनिया में दोबारा मुमकिन नहीं ।उन्होंने अपने जीवन में हर दीन दुखी व्यक्ति की मदद की और उन्होंने अपना जीवन रायबरेली की जनता की सेवा के लिए समर्पित कर दिया ।उन्होंने कहा कि उनके पिता एक गैर राजनीतिक व्यक्ति थे लेकिन उनका रायबरेली की जनता के साथ पारिवारिक संबंध था। रायबरेली की राजनीति में उनका हमेशा बहुमूल्य योगदान रहा है। आज की पीढ़ी को उनके

-


 द्वारा किए गए सामाजिक कार्यों के इतिहास को बताए जाने की आवश्यकता है। इस अवसर पर स्व. धुन्नी सिंह की पुत्री गीता सिंह, ममता सिंह, शिल्पी सिंह, सभासद एसपी सिंह, शिव शक्ति मानव सेवा मंडल के अध्यक्ष राजेन्द्र अवस्थी, पंकज मिश्रा, महेंद्र अग्रवाल, जगदीश चनानी, दिलीप बाघवानी, रजनी अवस्थी, वीना वासुकी, मंजेश, आदिल खान, मकसूद खान, सुनील अवस्थी, राजू अग्रवाल, डॉ आरके मोर्य, प्रदीप पांडे, अमित वाजपेयी, उदय सिंह सहित अनेक लोग उपस्थित थे।