रायबरेली - गलती करने पर बच्चों को डांट- फटकार लगाकर पिटाई करना माँ को पड़ा महगा, पति व देवर ने की पिटाई

रायबरेली - गलती करने पर बच्चों को डांट- फटकार लगाकर पिटाई करना माँ को पड़ा महगा, पति व देवर ने की पिटाई

-:विज्ञापन:-

रिपोर्ट:- ऋषि मिश्रा
मो०न०:-9935593647

बछरावां , रायबरेली- थाना क्षेत्र के अंतर्गत रघुनाथ खेड़ा मजरे रैन गांव में बुधवार की रात तकरीबन 9:00 बजे के आसपास एक अजीबोगरीब घटना घटित हुई, जब अपने बच्चों के द्वारा गलती करने पर एक मां ने उनकी पिटाई कर दी, जिससे नाराज उक्त महिला के पति व देवर ने उसकी जमकर पिटाई कर दी। जिसे इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार घायल महिला कल्पना पत्नी रामपाल उम्र 30 वर्ष निवासी रघुनाथ खेड़ा मजरे रैन, बुधवार की देर रात अपने घर में कुछ कार्य कर रही थी, तभी उसके बच्चों के द्वारा किसी कार्य को लेकर कुछ गलती की गई, जिस पर उक्त महिला जो बच्चों की मां है, उसके द्वारा अपने बच्चों को डांट फटकार लगाते हुए उनकी पिटाई की गई। इसके पश्चात बच्चों की पिटाई से नाराज महिला के पति रामपाल एवं उसके देवर ने अपना आपा खोते हुए उक्त महिला की जमकर पिटाई कर दी। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। वहीं घायल अवस्था में पति की ही सूचना पर पहुंची एंबुलेंस के द्वारा उक्त महिला को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बछरावां पहुंचाया गया। जहां मौजूद चिकित्सक के द्वारा उसका प्राथमिक उपचार करने के पश्चात उसकी हालत को गंभीर देखते हुए उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है।