ऊंचाहार तहसील के लेखपाल वा बीएलओ सुपरवाइजर प्रमोद कुमार गुप्ता को 'सर्वश्रेष्ठ सुपरवाइजर' के खिताब से हुए सम्मानित,,,,

ऊंचाहार तहसील के लेखपाल वा बीएलओ सुपरवाइजर प्रमोद कुमार गुप्ता को 'सर्वश्रेष्ठ सुपरवाइजर' के खिताब से हुए सम्मानित,,,,

-:विज्ञापन:-




 रिपोर्ट-सागर तिवारी



ऊंचाहार-रायबरेली: राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर ऊंचाहार तहसील के लेखपाल और बीएलओ सुपरवाइजर प्रमोद कुमार गुप्ता को 'सर्वश्रेष्ठ सुपरवाइजर' के खिताब से सम्मानित किया गया। यह सम्मान उन्हें जिला निर्वाचन अधिकारी द्वारा प्रदान किया गया।सम्मान प्राप्त कर प्रमोद गुप्ता जब ऊंचाहार लौटे, तो उनके साथियों और राजस्व कर्मियों ने उनका स्वागत किया। रविवार का दिन होने के बावजूद, सहयोगियों ने फूल-मालाएं पहनाकर और मिठाई खिलाकर उन्हें बधाई दी। साथियों ने प्रमोद गुप्ता के कार्य की सराहना करते हुए कहा कि उन्होंने ऊंचाहार का नाम रोशन किया है। आयोजित एक संक्षिप्त सभा में प्रमोद कुमार गुप्ता ने अपने अनुभव साझा किए। उन्होंने बताया कि किस प्रकार गणना पत्रों के वितरण और मतदान केंद्रों के डिजिटाइजेशन जैसे चुनौतीपूर्ण कार्यों को उन्होंने सफलतापूर्वक संपन्न किया। उन्होंने जिला स्तर पर अधिकारियों द्वारा उनके कार्य की सराहना किए जाने का भी उल्लेख किया।इस अवसर पर उन्होंने कहा, "यह रविवार मेरे जीवन का एक यादगार दिन बन गया है। यह सम्मान मेरी पूरी टीम के समन्वय और कड़ी मेहनत का परिणाम है।"प्रमोद गुप्ता ने 183-ऊंचाहार विधानसभा क्षेत्र में मैपिंग और 'एसडी' चिन्हांकन जैसे तकनीकी कार्यों को निर्धारित समय में पूरा करके एक उदाहरण प्रस्तुत किया है। उनकी इस उपलब्धि पर क्षेत्र के वरिष्ठ अधिकारियों ने भी प्रसन्नता व्यक्त की है।