रायबरेली-रेलवे ट्रैक पर मिला अज्ञात व्यक्ति का शव, पुलिस ने पीएम के लिए भेजा

रायबरेली-रेलवे ट्रैक पर मिला अज्ञात व्यक्ति का शव, पुलिस ने पीएम के लिए भेजा

-:विज्ञापन:-


रिपोर्ट:- ऋषि मिश्रा
मो०न०:-9935593647


बछरावा रायबरेली। थाना क्षेत्र के अंतर्गत नीमटीकर गांव के पास रायबरेली लखनऊ रेल खंड पर शनिवार की दोपहर तकरीबन 1:00 बजे के आसपास रेलवे ट्रैक के बीचो-बीच एक अज्ञात युवक का शव मिलने से हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। आसपास मौजूद लोगों एवं ग्रामीणों की मानी जाए तो उक्त व्यक्ति रेलवे ट्रैक पार कर रहा था, तभी वह रेलवे ट्रैक से गुजर रही एक मालगाड़ी की चपेट में आ गया और मौके पर ही उसकी मौत हो गई। आसपास मौजूद लोगों के द्वारा तत्काल घटना की सूचना पुलिस को दी गई, मौके पर पहुंची पुलिस ने उक्त व्यक्ति के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है, वही आगे की जांच पड़ताल शुरू कर दी है। इस बाबत थाना प्रभारी श्याम कुमार पाल ने बताया कि उक्त अज्ञात व्यक्ति के शव कों कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है, उसकी पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है।