रायबरेली-दबंगो ने युवक पर चाकू से किया जानलेवा हमला

रायबरेली-दबंगो ने युवक पर चाकू से किया जानलेवा हमला

-:विज्ञापन:-

रिपोर्ट-ओम द्विवेदी(बाबा)
मो-8573856824

रायबरेली जिले में मामूली कहासुनी के बाद चाकूबाजी की सनसनीखेज वारदात सामने आई है। दबंगों ने एक युवक पर चाकू से जानलेवा हमला कर दिया, जिससे युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना महाराजगंज कोतवाली क्षेत्र के कोटवा मोहम्मदाबाद गांव की बताई जा रही है।
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, किसी बात को लेकर हुए विवाद ने अचानक उग्र रूप ले लिया। आरोप है कि दबंगों ने युवक पर चाकू से कई वार किए और मौके से फरार हो गए। घायल युवक को परिजन और ग्रामीणों की मदद से तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस का कहना है कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश की जा रही है। गांव में तनाव को देखते हुए पुलिस बल तैनात किया गया है।
फिलहाल पुलिस सभी पहलुओं से मामले की जांच कर रही है और फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास जारी हैं।