रायबरेली: बढ़ते सड़क हादसों पर ब्रेक लगाने के लिए प्रशासन सख्त, ग्राउंड जीरो पर उतरी टीम

रायबरेली: बढ़ते सड़क हादसों पर ब्रेक लगाने के लिए प्रशासन सख्त, ग्राउंड जीरो पर उतरी टीम

-:विज्ञापन:-

रिपोर्ट-ओम द्विवेदी(बाबा)
मो-8573856824

रायबरेली में लगातार बढ़ रही सड़क दुर्घटनाओं को लेकर जिला प्रशासन अब एक्शन मोड में दिखाई दे रहा है। जिलाधिकारी हर्षिता माथुर के निर्देश पर नशे में वाहन चलाने वालों के खिलाफ जिले भर में विशेष अभियान चलाया जा रहा है।
इसी क्रम में एआरटीओ प्रवर्तन उमेश कटियार के नेतृत्व में बुधवार को मिल एरिया थाना क्षेत्र के रतापुर चौराहे पर सघन चेकिंग अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान एक दर्जन से अधिक वाहन चालकों की ब्रेथ एनालाइजर मशीन से जांच की गई।
जांच में दो वाहन चालक शराब पीकर वाहन चलाते हुए पाए गए, जिनके खिलाफ तत्काल कार्रवाई करते हुए उनके वाहनों का चालान किया गया। साथ ही, दोनों चालकों के ड्राइविंग लाइसेंस निलंबन की प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है।
एआरटीओ प्रवर्तन उमेश कटियार ने बताया कि सड़क सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए यह अभियान आगे भी जारी रहेगा। नशे की हालत में वाहन चलाना न केवल चालक के लिए बल्कि आम जनता के लिए भी जानलेवा साबित हो सकता है। ऐसे मामलों में किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
प्रशासन की इस कार्रवाई से वाहन चालकों में हड़कंप देखा गया, वहीं आम नागरिकों ने सड़क सुरक्षा को लेकर की जा रही इस सख्ती का स्वागत किया है। जिला प्रशासन ने साफ किया है कि पूरे जिले में विशेष अभियान लगातार जारी रहेगा, ताकि सड़क हादसों पर प्रभावी रूप से अंकुश लगाया जा सके।