रायबरेली-ऊंचाहार:एक महीने के अंदर स्कूल में दूसरी बार चोरी,,,

रायबरेली-ऊंचाहार:एक महीने के अंदर स्कूल में दूसरी बार चोरी,,,

-:विज्ञापन:-




    रिपोर्ट-सागर तिवारी

ऊंचाहार , रायबरेली । जूनियर स्कूल में एक माह के अंदर चोरों ने दूसरी बार घटना को अंजाम दिया , रात में चोरों ने स्कूल का ताला तोड़कर खाद्यान्न और अन्य सामान उठा ले गए है । स्कूल के प्रधानाध्यापक ने कोतवाली में मामले की शिकायत की है।
      मामला कोतवाली क्षेत्र के जूनियर स्कूल डिडौली का है । स्कूल के प्रधानाध्यापक राजेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि चोरों ने रात में स्कूल का ताला तोड़ डाला और स्कूल में रखा खाद्यान्न तथा अन्य सामान उठा ले गए । शनिवार की सुबह जब वह स्कूल खोलने पहुंचे तो उन्हें इस घटना की जानकारी हुई । जिसके बाद उन्होंने अपने विभागीय अधिकारियों और कोतवाली में शिकायती पत्र दिया है । उन्होंने बताया कि बीते जनवरी माह में शीतकालीन अवकाश के बाद जब स्कूल खोला गया था तो उस समय भी चोरों ने स्कूल का ताला तोड़कर चोरी की थी । जिसकी सूचना पुलिस समेत अधिकारियों को दी गई थी । उस समय पुलिस द्वारा कोई कार्रवाई न करने पर चोरों के हौसले बुलंद है , और उन्होंने दूसरी बार घटना को अंजाम दिया है । कोतवाल अजय कुमार राय ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है ।