ऊंचाहार:चिन्मया विद्यालय एनटीपीसी के विद्यार्थियों का उत्तर प्रदेश विधानसभा भ्रमण,,,

ऊंचाहार:चिन्मया विद्यालय एनटीपीसी  के विद्यार्थियों का उत्तर प्रदेश विधानसभा भ्रमण,,,

-:विज्ञापन:-



 रिपोर्ट-सागर तिवारी 

ऊँचाहार/रायबरेली-चिन्मया विद्यालय एनटीपीसी ऊँचाहार के वाणिज्य एवं सामाजिक विज्ञान विभाग की ओर से कक्षा 9वीं एवं 11वीं के विद्यार्थियों के लिए 4 फरवरी को उत्तर प्रदेश विधानसभा, लखनऊ का शैक्षिक भ्रमण आयोजित किया गया। इस शैक्षिक परिभ्रमण का उद्देश्य विद्यार्थियों को सामाजिक विज्ञान एवं वाणिज्य पाठ्यक्रम के अंतर्गत विधान सभा की कार्यप्रणाली, विधायी प्रक्रिया एवं लोकतांत्रिक व्यवस्था की प्रत्यक्ष जानकारी प्रदान करना था।भ्रमण के दौरान विद्यार्थियों ने विधानसभा भवन का अवलोकन किया तथा विधायी कार्यों से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियाँ प्राप्त कीं। इस अनुभवात्मक शिक्षण से विद्यार्थियों में लोकतंत्र, संविधान एवं नागरिक कर्तव्यों के प्रति जागरूकता बढ़ी।
विद्यालय के प्रधानाचार्य श्री मनीष कुमार स्वामी ने इस अवसर पर कहा कि ऐसे शैक्षिक भ्रमण विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास में सहायक होते हैं तथा कक्षा में पढ़ाए गए सैद्धांतिक ज्ञान को व्यावहारिक रूप से समझने का अवसर प्रदान करते हैं। उन्होंने विद्यार्थियों एवं शिक्षकों के प्रयासों की सराहना की और भविष्य में भी इस प्रकार की शैक्षणिक गतिविधियों को निरंतर आयोजित करने की बात कही।विद्यालय प्रबंधन ने इस सफल शैक्षिक भ्रमण के लिए वाणिज्य एवं सामाजिक विज्ञान विभाग के शिक्षकों के योगदान की भी प्रशंसा की।