रायबरेली-सात वारंटी अभियुक्तों को गिरफ्तार कर भेजा गया न्यायिक अभिरक्षा में

रायबरेली-सात वारंटी अभियुक्तों को गिरफ्तार कर भेजा गया न्यायिक अभिरक्षा में

-:विज्ञापन:-



रिपोर्ट:- ऋषि मिश्रा
मो०न०:-9935593647

बछरावां रायबरेली। अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध कृत कार्यवाही के अंतर्गत पुलिस अधीक्षक रायबरेली रवि कुमार के निर्देशन में वांछित/वारंटी अभियुक्तों की गिरफ्तारी के संबंध में चलाये जा रहे अभियान के अंतर्गत दिनांक 8 फरवरी रविवार को थाना बछरावां पुलिस द्वारा सात वारंटी अभियुक्त 1. बेचूलाल पुत्र सुखई निवासी करमगंज मजरे राघवपुर थाना बछरावां जनपद रायबरेली 2. रामबरन पुत्र शीतलदीन निवासी ग्राम सूरजूपुर थाना बछरावां जनपद रायबरेली 3. रमेश पुत्र शीतलदीन निवासी ग्राम सूरजूपुर थाना बछरावां जनपद रायबरेली 4. पूर्णमासी पुत्र रामअवतार निवासी ग्राम सूरजूपुर थाना बछरावां जनपद रायबरेली 5. शीतलदीन पुत्र राम अवतार निवासी ग्राम सूरजूपुर थाना बछरावां जनपद रायबरेली 6. भिखारी पुत्र स्वर्गीय मंगरे निवासी ग्राम बगाही मजरे बिशुनपुर थाना बछरावां जनपद रायबरेली 7. नंदकिशोर पुत्र रोहताम निवासी करनपुर थाना निगोहा जनपद लखनऊ को नियमानुसार गिरफ्तार किया गया है। जिनके विरुद्ध स्थानीय थाने पर अग्रिम विधिक कार्यवाही करते हुए माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया है। अभियुक्तों को गिरफ्तार करने में उप निरीक्षक राहुल सिंह, उप निरीक्षक रामनरेश यादव, उप निरीक्षक राजन तिवारी, आरक्षी काशिब अहमद, आरक्षी रामसनेही, आरक्षी अभिजीत चौहान की महती भूमिका रही।