रायबरेली-सरकारी कार्यालयों के अधिकारियो/कर्मचारियों को दिलाई गई मतदाता शपथ

रायबरेली-सरकारी कार्यालयों के अधिकारियो/कर्मचारियों को दिलाई गई मतदाता शपथ

-:विज्ञापन:-



रिपोर्ट:- ऋषि मिश्रा
मो०न०:-9935593647

रायबरेली। अपर जिलाधिकारी (प्रशासन)/उप जिला निर्वाचन अधिकारी सिद्धार्थ ने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार प्रत्येक वर्ष की 25 जनवरी को पूरे देश में राष्ट्रीय मतदाता दिवस का आयोजन किया जाता है इस वर्ष भी निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार 25 जनवरी 2026 को जनपद स्तर पर राष्ट्रीय मतदाता दिवस का आयोजन विभिन्न स्तरों पर किया जायेगा। उन्होंने बताया कि 25 जनवरी 2026 को साप्ताहिक अवकाश है। साप्ताहिक अवकाश की स्थिति में संबंधित शासकीय कार्यालय बदं रहेंगे। उपरोक्त के क्रम में भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार आज शनिवार को जनपद के सरकारी कार्यालयों में कार्यरत कर्मचारियों व अधिकारियों को राष्ट्रीय मतदाता शपथ दिलायी गई।