सर्वे के छठे दिन 199 परिषदीय प्राथमिक विद्यालयों का किया गया आकलन

सर्वे के छठे दिन 199 परिषदीय प्राथमिक विद्यालयों का किया गया आकलन

-:विज्ञापन:-

रिपोर्ट-ओम द्विवेदी(बाबा)
मो-8573856824

रायबरेली- जनपद स्थित डायट में प्रशिक्षणरत प्रशिक्षुओं द्वारा निपुण आकलन सर्वे कराया जा रहा है । सर्वे के छठे दिन फील्ड इन्वेस्टिगेटर्स द्वारा 199 परिषदीय प्राथमिक विद्यालयों का आकलन किया गया । टीम ने निपुण लक्ष्य एप के माध्यम से बच्चों में गणित व भाषा की समझ को परखा । गौरतलब है कि सर्वे के पहले दिन से कक्षा 1 व 2 के बच्चों का आकलन प्रशिक्षु उक्त एप के माध्यम से कर रहे हैं।

जनपद में निपुण सर्वे के नोडल व डायट प्रवक्ता अभिवेक श्रीवास्तव ने बताया कि डायट में टेक्निकल एक्सपर्ट के रूप में कार्य कर रहे हेमंत रमन,प्रखर चौरसिया,गौरव अवस्थी,गौरव पाठक,आशीष कुमार,सर्वेश पाण्डेय,कुलदीप वर्मा व एसआरजी शैलेन्द्र सिंह ने लोकेशन की समस्या, छात्रों का नाम प्रदर्शित न होना, यूडाईस सम्बन्धी समस्या,नेटवर्क समस्या के कारण प्रश्नपत्र डाउनलोड न हो पाना,किसी एक छात्र का नाम 2 बार प्रदर्शित होना आदि समस्याओं को राज्य स्तर पर गठित विद्या समीक्षा केंद्र पर बात कर हल कराया । आकलित विद्यालय का परिणाम समस्त विद्यालयों का आकलन पूर्ण होने के पश्चात एक साथ राज्य परियोजना कार्यालय द्वारा जारी किया जाएगा।
डायट प्राचार्या दीपिका चतुर्वेदी के मार्गदर्शन में 3 फरवरी को डायट प्रशिक्षुओं की टीम 172 परिषदीय विद्यालयों का आकलन करेंगी ।